VIDEO: जब आसमान से बरसी ऐसी आफत की पानी में उठने लगा 'धुआं'
नई दिल्ली। स्पेन में भारी तूफान के बाद वहां जो स्थिति बनी है उसे देखकर कोई भी दंग रह जाए। स्पेन में आए भीषण तूफान के बाद ओलावृष्टि हुई। 13 जुलाई को स्पेन में तेज बारिश और तूफान आई। गर्मी में आए इस तूफान में आसमान से ऐसी आफत बरसी की लोग देखकर हैरान रह गए।

बड़े-बड़े ओले गिरने से वहां काफी नुकसान हुआ। नजारा कितना भयानक था ये इस वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते है। टेनिस बॉल जैसे बड़े-बड़े बर्फ के गोले आसमान से गिरे। जब से ओले पानी में गिर रहे थे तो ऐसा लग रहा था मानों पानी से धुंआ उठ रहा हो। बड़े-बड़े बर्फ के गोले इस तरह से आसमान से बरस रहे थे मानों कोई पत्थरों की बारिश कर रहा हो।
स्पेन के अल्माजान शहर का ये नजारा देख लोग हैरान रह गए। सड़कों पर बर्फ के गोले की चादर बिछ गई थी। हालांकि इस ओलावृष्टि में अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है। लेकिन फसलों और घरों को नुकसान हुआ है। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications