VIDEO: कश्मीर पर LIVE डिबेट के दौरान गिरा पाकिस्तानी विश्लेषक, एंकर भी रह गया हक्का-बक्का

नई दिल्ली। कश्मीर से धारा-370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान में सियासी हंगामा जारी है। पड़ोसी मुल्क की सरकार लगातार इस मुद्दे को उठाने की कवायद में जुटी हुई है, लेकिन उसे इस पर कोई खास कामयाबी नहीं मिल पा रही है। केवल पाकिस्तान की सरकार ही नहीं वहां की मीडिया में भी कश्मीर का मुद्दा ही लगातार छाया हुआ है। यही वजह है कि इस पर वहां के चैनल्स लगातार डिबेट होती रहती है। ऐसा ही एक टीवी डिबेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कश्मीर पर चर्चा के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि कोई भी हंस-हंसकर लोट-पोट जाए। देखिए VIDEO...

न्यूज चैनल LIVE डिबेट में गिरे विश्लेषक

न्यूज चैनल LIVE डिबेट में गिरे विश्लेषक

पूरा वाक्या उस समय सामने आया जब हाल ही में एक टीवी चैनल पर कश्मीर मुद्दे को लेकर LIVE डिबेट चल रही थी। इसी दौरान अचानक ही कुछ ऐसा हुआ कि पैनल में बैठे एक पाकिस्तानी विश्लेषक अपनी कुर्सी से बुरी तरह गिर गए। LIVE डिबेट में इस तरह से विश्लेषक के गिरने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, ये घटना 16 सितंबर को GTV LIVE चैनल पर उस समय हुई जब कश्मीर मुद्दे पर चर्चा चल रही थी।

कश्मीर चल रही थी चर्चा

कश्मीर चल रही थी चर्चा

टीवी डिबेट के दौरान कुर्सी से गिरने वाले विश्लेषक का नाम मजहर बारलास है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा कि डिबेट के दौरान विश्लेषक चर्चा में व्यस्त थे, इसी दौरान अचानक वो अपनी कुर्सी से गिरते हुए नजर आते हैं और फिर स्क्रीन से गायब हो जाते हैं। अचानक हुई इस घटना में चैनल पर नजर आ रही महिला पैनलिस्ट हैरान रह जाती हैं। यही नहीं इस शो के एंकर भी आश्चर्य में पड़ जाते हैं। यहीं नहीं दांतों तले अपनी जीभ दबा लेते हैं। हालांकि, उन्होंने डिबेट के दौरान प्रतिक्रियाओं के जरिए स्थिति को संभालने की कोशिश करते हैं।

LIVE डिबेट के दौरान कैसे गिरे पैनलिस्ट, देखिए

फिलहाल टीवी डिबेट में पैनलिस्ट के कुर्सी से गिरने का वीडियो तेजी से वायरल रहा है। इस वीडियो क्लिप पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसमें जहां यूजर गिरने वाले विश्लेषक का हाल पूछ रहे हैं, ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर उनकी स्थिति कैसी है, चोट तो नहीं आई है। वहीं कई यूजर्स ने एंकर के रिएक्शन को लेकर टिप्पणी की है। आप भी देखिए यूजर्स की प्रतिक्रियाएं...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+