Video: सऊदी अरब में दुनिया के सबसे बड़े ऑयल प्‍लांट अरामको पर ड्रोन हमला

दुबई। सऊदी अरब की सबसे बड़ी ऑयल फील्‍ड अरामको पर ड्रोन हमला हुआ है और सऊदी अरब के गृह मंत्रालय की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। शनिवार तड़के हुए इस हमले के बाद घटना स्‍थल पर भयंकर आग लग गई। हमला किसने किया, इसकी जिम्‍मेदारी अभी तक किसी ने भी नहीं ली है। हमला ऐसे समय में हुआ है जब यमन के हाऊथी विद्रोहियों पर सऊदी में ड्रोन हमलों को अंजाम देने की बातें हो रही हैं। ऑयल फील्‍ड में कोई घायल हुआ है या नहीं, इस बात की जानकारी भी नहीं मिल सकी है।

saudi-arabia.jpg

कंपनी ने साधी चुप्‍पी

ड्रोन हमला ईस्‍टर्न सऊदी अरब में बुक्‍याक स्थित प्रोसेसिंग प्‍लांट और खुराईस ऑयल फील्‍ड पर हुआ है। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं और बताया जा रहा है वीडियो बुक्‍याक के हैं। इन वीडियो में गोलियों की आवाज भी सुनी जा सकती है। धुएं का गुबार नजर आ रहा है और साथ ही आगे की लपटें भी आसानी से देखी जा सकती हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि साइट पर हमले के बाद आग लग गई थी। अरामको ने अभी तक इस घटना पर किसी भी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

कंपनी की ओर से कुछ दिनों पहले बताया गया था कि बुक्‍याक में प्रोसेसिंग प्‍लांट कच्‍चे तेल का दुनिया का सबसे बड़ा स्‍टैब्लिजाइजेशन प्‍लांट है। यहां पर कंपनी के मुताबिक कच्‍चे तेल को स्‍वीट ऑयल में बदला जाता है और फिर उसे फारस की खाड़ी और लाल सागर की तरफ रवाना किया जाता है। एक अनुमान के मुताबिक इस प्‍लांट पर सात मिलियन बैरल से भी ज्‍यादा कच्‍चे तेल की प्रोसेसिंग होती है। इस प्‍लांट को पहलेआतंकी निशाना बना चुके हैं। फरवरी 2006 में अल कायदा के आत्‍मघाती हमलावर ने इस पर हमला करने की कोशिश की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+