Video: हादसे से पहले पायलट का आखिरी मैसेज, देखिए पाकिस्तान प्लेन क्रैश के बाद का भयानक मंजर
नई दिल्ली। कोरोनावायरस संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में आज (शुक्रवार) एक बड़ा विमान हादसा हो गया। 99 यात्रियों को ले जा रहा पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस (पीआईए) का विमान एयरबस A320 कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि लैंडिंग से एक मिनट पहले संपर्क टूट गया था और लैंडिंग गियर न खुल पाने की वजह से यह हादसा हुआ।
Recommended Video

10 से 15 मकान हादसे का शिकार
रिहायशी इलाके में क्रैश होने की वजह से विमान की चपेट में कई घर भी आए हैं, हादसा होने के बाद कई घरों में भी आग लग गई। बताया जा रहा है कि 10 से 15 मकान हादसे का शिकार हुए हैं और कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। गली तंग होने की वजह से राहत बचाव कार्य में दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटना स्थल तक नहीं पहुंच पा रही हैं।
Shocked & saddened by the PIA crash. Am in touch with PIA CEO Arshad Malik, who has left for Karachi & with the rescue & relief teams on ground as this is the priority right now. Immediate inquiry will be instituted. Prayers & condolences go to families of the deceased.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) May 22, 2020
इमरान खान ने दिए जांच के आदेश
हादसे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, वह पीआईए के सीईओ अरशद मलिक के संपर्क में हैं और घटना की तत्काल जांच होगी। उधर, पीआईए के सीईओ ने विमान हादसे पर एक वीडियो जारी करते हुए दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, पायलट ने आखिरी कॉल पर कहा था कि विमान में तकनीकी खराबी है, एयरपोर्ट ने पायलट से कहा कि दोनों रनवे लैंडिंग के लिए तैयार है आप लैंड कर सकते हैं।

ये थे पायलट के आखिरी शब्द
अरशद मलिक ने बताया कि पायलट हवा में एक चक्कर काट कर लैंड करने वाला था, हादसा क्यों हुआ, क्या तकनीकी खराबी थी अभी उस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। मैं भी घटना स्थल पर पहुंच रहा हूं, हादसे में मारे गए लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। ताजा जानकारी में बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट से एक किलमीटर दूर हादसा हुआ। वहां से 6 शव निकाल जा चुके हैं। आग बुझाने की भी कोशिश हो रही है।
Passengers from another flight filmed Pakistan Plane crash #PIACRASH pic.twitter.com/jTLjQxFWDo
— Ravi Chaturvedi (@Ravi4Bharat) May 22, 2020
चीन की कंपनी ने लीज पर दिया था विमान
बता दें कि हादसे का शिकार हुआ पीआईए का विमान एयरबस A320 में 99 यात्रियों के साथ, 8 क्रू मेंबर्स भी थे। कथित तौर पर कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ने एयरबस A320 एक चीनी कंपनी से लीज पर लिया था। हालांकि एक पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक हादसे का शिकार हुए विमान को पिछले साल पीआईए के बेड़े में शामिल किया गया था, खबर के मुताबिक पीआई ने ALAFCO एविएशन लीज ऐंड फाइनैंस कंपनी से ड्राइ लीज पर ली है। बता दें कि ALAFCO कुवैत की कंपनी है जो विमान लीज पर देने का काम करती है।
My heart is literally crying... 😢#PIACrash #PlaneCrash pic.twitter.com/aId2rkV6vc
— FatiMa Butt (@FatiMaButt_4) May 22, 2020
दो दिन पहले शुरू हुई थी स्पेशल फ्लाइट
मलूम हो कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पाकिस्तान में भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी लेकिन ईद के चलते दो दिन पहले ही पाकिस्तान ने स्पेशल फ्लाइट शुरू की थी। पायलट ने आखिरी ऑडियो संदेश में विमान का इंजन खराब होने की बात कही थी। विमान हादसे में कुछ लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, अभी तक 6 शव निकाले जा चुके हैं। विमान के चपेट में कई घर भी आए हैं, सोशल मीडिया पर आ रहे वीडियो में हादसे का भयानक मंजर देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के कराची में विमान हादसा, इमरान खान ने कहा- स्तब्ध हूं












Click it and Unblock the Notifications