Video: अमेरिका की दुकान में घुसे लुटेरे की सिख ने पकड़कर 'देसी' अंदाज कर दी धुनाई, चोर मांगने लगा दया की भीख
अमेरिका में की दुकान में लुटेरा, शख्स ने पकड़कर 'देसी' अंदाज कर दी धुनाई, जिसे वह कभी नहीं भूलेगा
America's grocery store viral video: अमेरिका में कई ऐसी घटनाएं सामने आई जब लुटेरे दुकानों को दिनदहाड़े लूट कर निकल गए और दुकान के मालिक खड़े होकर देखते ही रह गए, लेकिन देसी लोग ऐसे नहीं होते। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक सिख की दुकान में नाकाबपोश लुटेरा घुस आताहैं और लूट-पाट करने लगते हैं, जिसके बाद सिख दुकानदार ऐसा रबर की राड से देसी मार लगाता है जिसे वो कभी भूल नहीं सकेगा।

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स चेहरे पर नीला कपड़ा पहने हुए कूड़ेदान को आगे धकेलता है और उसमें सामान भरने लगता है। स्टोर मालिक उसे रोकता है तो चोर एक छिपा हुआ हथियार लहराता है और मालिक को चेतावनी देता है तो वो पीछे हट जाता है।
दुकान में कोई व्यक्ति पुलिस को बुलाने की धमकी देता है लेकिन चोर बिना डरे सामान काउंटर से साामन भरने लगता है। ये सारी घटना दूर से एक शख्स अपने कैमरे में कैद कर लेता है। साथ ही वो व्यक्ति बोलता है अरे, उसे जाने दो। तुम कुछ नहीं कर सकते। वे कुछ नहीं करेंगे। वहीं चोर अलमारियों को खाली करना जारी रखता है और बाहर निकलने लगता है।
जैसे ही वो बाहर निकलने को होता है तब दुकान का कर्मचारी बहादुरी दिखाते हुए चोर की बांह पकड़ लेता है और स्टोर मालिक जो कि एक सिख होता है वो छड़ी पकड़ लेता है और उसे पीटना शुरू कर देता है। दूर से वीडियो बनाने वाला शख्स बोलता है ऐसा मत करो। ऐसा मत करो, यार। ऐसा मत करो!" लेकिन सिख मालिक गुस्से में आकर लगातार चोर को तब तक पीटता रहता है जब तक कि वह फर्श पर गिरकर दया की भीख नहीं मांगता।
इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। सिख किराना स्टोर की तारीफ करते हुए कह रहे सिख कुछ भी कर सकते हैं। एक यूजर ने लिखा सभी हीरो टोपी नहीं पहनते. कुछ पगड़ी पहनते हैं।
Sikh grocery store owner was told that "there ain't nothing you can do" repeatedly and that "ayy, just let him go" as they were being robbed. The Sikhs disagreed. pic.twitter.com/ZIb5CVLMNl
— Ian Miles Cheong (@stillgray) August 2, 2023












Click it and Unblock the Notifications