'ये रिकॉर्डिंग मेरे अंतिम संस्कार के लिए है'... मौत का वीडियो बनाने के 2 महीने बाद ही प्रसिद्ध मॉडल की मौत
Model Ariana Viera: कुदरत कब किसके साथ क्या गेम खेल दे, कहा नहीं जा सकता है। वेनेजुएला की एक प्रसिद्ध मॉडल की मौत होने के बाद अब उनका वो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने अपनी मौत से ठीक दो महीने पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था और अपने अंतिम संस्कार के बारे में बात की थी।
पिछले महीने फ्लोरिडा में एक कार हादसे में घायल होने के बाद वेनेजुएला की एक ब्यूटी क्वीन की मौत हो गई थी। 26 साल की मॉडल एरियाना विएरा, कथित तौर पर 13 जुलाई को गाड़ी चलाते समय सो गईं थीं और उनका वाहन लेक नोना, ऑरलैंडो में एक ट्रक से टकरा गया था।

2 महीने पहले रिकॉर्ड किया था वीडियो
अपने अंतिम संस्कार के लिए एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो बनाने के दो महीने बाद एरियाना की मृत्यु हो गई। हालांकि उनकी मौत का आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन उसकी मां ने पुष्टि की है, कि कार चलाते वक्त थकान की वजह से उनकी आंख लग गई थी और उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। ये हादसा काफी मॉडल के लिए जानलेवा साबित हुआ।
उनकी मां ने एक बयान में कहा, कि "मेरी बेटी सो गई, वह काफी थकी हुई थी।" मॉडल की मां विवियन ओचोआ ने टेलीमुंडो-31 के साथ एक इंटरव्यू में कहा, कि "हादसे के बाद स्थानीय डॉक्टर उसे होश में लेकर आए थे, लेकिन जब उसे ट्रॉमा केयल लेकर जाया जा रहा था, उस वक्त दिल का दौड़ा पड़ने से उसकी मौत हो गई।"
'वह आपकी मदद के लिए कुछ भी कर सकती थी'
मॉडल की मां विवियन ने कहा, कि उनकी बेटी हमेशा दूसरों की मदद करती है। हालाँकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया, कि उसके देखभाल करने वाले रवैये की वजह से ही अकसर वो काफी थक जाती थी।
विवियन ने बताया, कि "उसने बहुत से लोगों की मदद की। वह आपकी मदद करने या आपकी बात सुनने के लिए सब काम छोड़ सकती थी और वह हमेशा अपने दोस्तों, अपने भाइयों, अपनी मां के लिए मौजूद रहती थी।"
एरियाना, जो एक प्रसिद्ध मॉडल थीं, वो एक रियल एस्टेट में भी काम करती थी और फुल हाउस क्लीनिंग सर्विस चलाती थी। ये उसके इंस्टाग्राम पेज से पता चलता है। उसके पिता पेरू में रहते हैं और कथित तौर पर उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मानवीय वीजा के लिए आवेदन किया था। हालांकि, उन्हें वक्त पर वीजा नहीं मिल पाया।
मॉडल का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
मॉडल एरियाना ने मई महीने में इंस्टाग्राम पर अपने भविष्य के अंतिम संस्कार का जिक्र करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था।
उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा था, कि "अपने भविष्य के अंतिम संस्कार के लिए खुद को रिकॉर्ड कर रही हूं, क्योंकि हमेशा मैं ही वीडियो लेती हूं, कोई मेरा नहीं लेता।"
उसने जागने, पानी पीने और घर के चारों ओर घूमने जैसे रोजमर्रा के काम करने का नाटक करते हुए अपनी क्लिप पोस्ट की थी। यह वीडियो एक ट्रेंडिंग का हिस्सा था, जहां लोग अच्छे दिखने वाले मोंटाज बनाते हैं और ऐसे दिखाते हैं जैसे कोई उनका वीडियो बना रहा हो। फिर वे समान बी-रोल वाली फिल्मों का मज़ाक उड़ाते हैं।
एरियाना अक्टूबर में डोमिनिकन गणराज्य में मिस लैटिन अमेरिका ऑफ द वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता में वेनेजुएला का प्रतिनिधित्व करने वाली थीं, लेकिन शायद कुदरत को ऐसा मंजूर नहीं था और करीब 2 महीने पहले ही उनकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications