वेनेजुएला ने 'एक्स' को 10 दिनों के लिए किया बैन, राष्ट्रपति मादुरो ने एलन पर लगाए गंभीर आरोप

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में सोशल नेटवर्क X (ट्विटर) पर एक्शन लेते हुए बैन लगा दिया है।वेनेजुएला द्वारा एक्स पर ये बैन 10 दिनों के लिए लगाया गया है। यह निर्णय वेनेजुएला के विवादित राष्ट्रपति चुनाव के बाद लगाया गया है।

यह कार्रवाई एक्स के संस्थापक एलन मस्क के दोबारा चुनाव के खिलाफ प्रतिक्रिया देने के बाद की गई है। वेनेजुएला की सरकार का मानना है कि, एक्स के जरिए मौजूदा सरकार के खिलाफ देश में नफरत फैलाई जा रही है। बता ग दें कि, वेनेजुएला में दोबारा राष्ट्रपति चुनाव की मांग उठ रही है।

कराकस में राष्ट्रपति मादुरो की ओर से कहा गया है कि, गुरुवार रात से देश में एक्स को बंद कर दिया गया है। एलन मस्क X के मालिक हैं और उन्होंने स्वयं सोशल नेटवर्क के सभी नियमों का उल्लंघन किया है। सरकार समर्थक मार्च के बाद भाषण उन्होंने मस्क पर नफरत भड़काने का आरोप लगाया और दावा किया कि उनके विरोधियों ने राजनीतिक अशांति पैदा करने के लिए प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल किया।

मादुरो ने कहा कि उन्होंने CONATEL, राष्ट्रीय दूरसंचार आयोग के प्रस्ताव के आधार पर एक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। यह प्रस्ताव वेमेजुएला में X को 10 दिनों के लिए प्रतिबंधित करने निर्देश देता है ताकि प्लेटफ़ॉर्म अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर सके।

एक्स की ओर से वेनेजुएला सरकार की ओर ले लगाए गए इस प्रतिबंध के खिलाफ कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि, हाल ही में हुए इलेक्शन में चुनाव अधिकारियों ने मादुरो को विजेता घोषित किया लेकिन अभी तक मतदान के आंकड़े जारी नहीं किए हैं। विपक्ष का दावा है कि उनके पास देश भर में 30,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के 80 प्रतिशत से अधिक के रिकॉर्ड हैं। जिसमें विपक्षी उम्मीदवार एडमुंडो गोंजालेस जीत रहे हैं।

मस्क ने मादुरो पर चुनावी धोखाधड़ी करने का आरोप लगाने के लिए सोमवार को एक पोस्ट में कहा था, "तानाशाह मादुरो को शर्म आनी चाहिए। चुनाव के बाद से मादुरो ने वेनेजुएला में सोशल नेटवर्क को विनियमित करने की आवश्यकता व्यक्त की थी।

राष्ट्रपति ने मस्क पर नफरत, गृहयुद्ध और हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। टेलीविजन पर प्रसारित एक भाषण में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा कि एक्स को 10 दिनों के लिए वेनेजुएला से बाहर कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+