लंदन में लॉकडाउन के दौरान खाली पड़े चर्च में फादर ने कराई ‘एडल्ट पार्टी’, भक्तों की शिकायत पर जांच शुरू

मैक्कॉय ने 57 साल की उम्र में साल 2021 में आत्‍महत्‍या कर ली थी। नॉर्थम्ब्रिया पुलिस ने उनके खिलाफ एक बाल शोषण से जुड़े मामले में उनकी भूमिका की जांच शुरू की थी। इसके 4 दिन बाद ही पादरी मैक्कॉय ने आत्महत्या कर लिया था।

London Church Lockdown Party

Image: Twitter

ब्रिटेन की राजधानी लंदन के एक खाली गिरजाघर में सेक्‍स पार्टी के खुलासे से भयंकर हंगामा मच गया है। इस घटना की आंच वेटिकन तक पहुंच गयी है। ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने कड़ा कदम उठाते हुए इस घटना की जांच का आदेश दे दिया है। लंदन के एक पादरी माइकल मैक्कॉय पर आरोप है कि उन्होंने कोरोना लॉकडाइन के दौरान खाली पड़े गिरिजाघर के अंदर सेक्स पार्टी का आयोजन किया था।

लीवर के आर्कबिशप कर रहे जांच

आरोपी पादरी के खिलाफ इस जांच का नेतृत्‍व लीवरपूल के आर्कबिशप कर रहे हैं। आपको बता दें कि पादरी मैककॉय ने साल 2021 में आत्‍महत्‍या कर ली थी। अब इसी दिवंगत पादरी के खिलाफ लगे आरोपों की जांच वेटिकन कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस पार्टी का खुलासा रोमन कैथोलिक चर्च हेक्सहैम के बिशप रॉबर्ट ब्रायन के इस्तीफे की जांच के दौरान हुआ था। रॉबर्ट ब्रायन ने 2022 में अचानक इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद ये जांच शुरू हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक सेंट मैरी न्यूकैसल कैथेड्रल के फादर माइकल मैककॉय डीन के तौर पर बिशप रॉबर्ट की जगह लेने वाले थे।

दिसंबर 2020 में हुई थी सेक्स पार्टी

यह पता चला है कि आरोपी पादरी मैक्कॉय ने दिसंबर 2020 में अपने निजी आवास में सेक्स पार्टी में शामिल होने के लिए बहुत सारे भक्तों को मना लिया था। इस दौरान लंदन में लॉकडाउन लगा हुआ था और किसी भी सार्वजनिक सभा की अनुमति नहीं थी। खबरों के मुताबिक जब से यह सूचना सार्वजनिक हुई है, तब से बड़ी संख्‍या में लोग मैक्कॉय के खिलाफ गवाही देने के लिए सामने आए हैं।

2021 में पादरी ने की आत्महत्या

संडे टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक जब यह पता चला कि न्यूकैसल कैथेड्रल से सटे पादरियों के आवासीय क्वार्टर में एक सेक्स पार्टी का आयोजन हुआ है तो कई भक्तों द्वारा इसकी शिकायत की गई। चर्च के एक सूत्र ने कहा कि यह चर्च उपहास का पात्र बन गया है। मैककॉय ने 57 साल की उम्र में साल 2021 में आत्‍महत्‍या कर ली थी। नॉर्थम्ब्रिया पुलिस ने मैक्कॉय के खिलाफ एक बाल शोषण से जुड़े मामले में उनकी भूमिका की जांच शुरू की थी। इसके 4 दिन बाद ही पादरी मैक्कॉय ने आत्महत्या कर लिया था।

बिशप रॉबर्ट ब्रायन की भी हो रही जांच

मैक्कॉय ने 2019 में टीवी होस्ट डेक्लान डोनेली के बड़े भाई डरमॉट डोनेली की जगह ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी मैक्कॉय को 2022 में इस्तीफा देने वाले बिशप रॉबर्ट ने ही डीन के रूप में चुना था। ऐसे में इसकी जांच की जा रही है कि क्या रॉबर्ट ब्रायन ने भी सेक्‍स पार्टी में हिस्‍सा लिया था? हालांकि इसके अब तक सबूत नहीं मिले हैं कि रॉबर्ट ब्रायन सेक्स पार्टी में शामिल हुए थे। फिलहाल इस मशहूर चर्च में इस तरह की पार्टी के आयोजित होने की वजह से ये दुनिया भर में चर्च की निंदा की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+