भारत के बजट पर 'यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल' की आई प्रतिक्रिया, जानिए तारीफ हुई या आलोचना?

यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल ने मोदी सरकार के बजट 2022 की सराहना की है।

नई दिल्ली/वॉशिंगटन, फरवरी 01: भारतीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तवर्ष 2022-23 के लिए भारत का बजट पेश कर दिया है। बजट को लेकर भारत में मिश्रित प्रतिक्रियाएं हैं। सत्ता पक्ष जहां इस बजट को जनता का बजट बता रहा है, वहीं विपक्ष बजट की आलोचना कर रहा है। लेकिन, 'यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल' ने देश के बजट पर विस्तृति प्रतिक्रिया दी है और मोदी सरकार के बजट की सराहना की है।

मोदी सरकार के बजट की सराहना

मोदी सरकार के बजट की सराहना

केंद्रीय बजट 2022-23 में शुरू की गई पहलों की सराहना करते हुए यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल (USIBC) के प्रमुख ने कहा कि, इस साल का बजट उत्पादकता बढ़ाने, नौकरियां पैदा करने और वैश्विक स्तर पर 9 प्रतिशत अनुमानित विकास दर हासिल करने के लिए भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। USIBC के प्रेसिडेंट और पूर्व अमेरिकी राजनयिक अतुल केशप, जिन्होंने नई दिल्ली में अमेरिका का प्रतिनिधित्व किया है, उन्होंने बजट के लिए मोदी सरकार की तारीफ की है और भारत को इस बजट के लिए बधाई दी है। अतुल केशप ने कहा है कि, "यूएसआईबीसी आज की केंद्रीय बजट घोषणा पर वित्त मंत्री और भारत सरकार को बधाई देता है।''

भारत के बजट की तारीफ

भारत के बजट की तारीफ

अतुल केशप ने कहा कि, ''भारत सरकार ने जो बजट पेश किया है, वो कुल मिलाकर उत्पादकता को बढ़ाने, रोजगार बढ़ाने और 9 प्रतिशत विकास दर हासिल करने करने की ग्लोबल वैल्यू चेन को मैच किया जा सके, इस तरफ के कमिटमेंट को दर्शाता है।'' उन्होंने कहा कि, 'अगर देखा जाए तो, इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए हर तरफ के टूल इस बजट में शामिल किए गये हैं, जिसमें वर्चुअल टूल्स जैसे डिजिटल टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ाने की तरफ ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही निजी सेक्टर से पूंजी जुटाने और जलवायु संवेदनशीलता का भी ध्यान रखा गया है'। उन्होंने कहा कि, पूंजीगत व्यय में 35 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा एक महत्वपूर्ण कदम है, खासकर जब पिछले बजट में भी पर्याप्त वृद्धि की गई थी।

टेक्नोलॉजी के विस्तार की तरफ कदम

टेक्नोलॉजी के विस्तार की तरफ कदम

उन्होंने कहा कि, भारत सरकार ने टेक्नोलॉजी के विकास को ध्यान में रखते हुए बजट में कई प्रावधान किए हैं, जैसे 5जी टेक्नोलजी के क्षेत्र में विस्तार के लिए भारत सरकार ने सहायत वातावरण तैयार करने का प्रावधान किया है, जो काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, 'बजट में कही गई बातें अच्छी हैं, लेकिन सरकार को इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर तेजी से ध्यान देना होगा और इस बात पर ध्यान देना होगा, कि जमीनी स्तर पर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट में अड़चने ना आएं'। उन्होंने कहा कि, 'इनके अलावा सरकार को लॉजिस्टिक कॉस्ट कम रखने और निजी सेक्टर को उत्साहित करने के लिए भी कदम उठाने होंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+