Uber यात्री ने बंदूक तानकर कहा- मुझे पगड़ी पहनने वाले लोगों से नफरत है
Recommended Video

वॉशिंगटनः अमेरिका में रहने वाले भारतीय मुल के गुरजीत सिंह के साथ एक चौंकाने वाला मामले सामने आया है। एक अमेरिकी ऊबर यात्री ने गुरजीत सिंह पर बंदूक तान दी और कहा कि उसे पगड़ी पहनने वाले लोगों से नफरत है। बता दें, गुरजीत सिंह अमेरिका में अपने माता-पिता के साथ रहते हैं और ऊबर ड्राइवर है।

अमेरिकी पुलिस के मुताबिक इस यात्री ने इस ड्राइवर के साथ मुस्लिम समझकर ऐसा बर्ताव किया। बता दें, 9/11हमले के बाद से कुछ अमेरिकी लोग मुस्लिमों को नफरतों की निगाहों से देखते हैं। अमेरिका में रहने वाले सिख पुरुषों को कई बार उनके पहनावे की वजह से मुस्लिमों के रूप में देखा जाता है। इस वजह से कई बार सिखों को नफरतों का सामना करना पड़ता है।
इस मामले में सिख संगठन (अमेरिका) का कहना है कि यात्री ने ड्राइवर पर बंदूक खींच ली और कहा, "मुझे पगड़ी से नफरत है। मुझे दाढ़ी वाले लोगों से नफरत है।"
संगठन के नेताओं ने इस पूरे मामले पर हताशा वक्त की। इस घटना के बाद यात्री को गिरफ्तार नहीं किया गया। ये घटना 29 जनवरी की है, जब यात्री ने स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचना दी थी।
पुलिस ने दो इस मामले में ड्राइवर और एक दूसरे व्यक्ति से पूछताछ की है। पुलिस ने मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। अमेरिकी पुलिस का कहना है कि पूरी जांच होने के बाद ही जानकारी दी जाएगी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुरजीत सिंह ने दो यात्रियों के एक स्थान से पिक किया था बाद में दोनों में कुछ कहासुनी हुई।
यह भी पढ़ें- AICTE ने जारी किया CMAT 2018 का रिजल्ट, aicte-cmat.in से ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड












Click it and Unblock the Notifications