सीरिया में संघर्ष विराम के मुद्दे पर अमेरिका ने रूस से वार्ता की स्थगित
नई दिल्ली। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि रूस के साथ सीरिया के मुद्दे पर द्विपक्षीय वार्ता को स्थगित कर दिया गया है।
अमेरिका ने रूस पर आरोप लगाया कि वो राष्ट्रपति बशर अल असद के सरकारी बलों पर काबू पाने में असफल रहा।

वार्ता स्थगित करने का फैसला तब आया है जब अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन किर्बी ने अलेप्पो शहर पर नए हमले करने के कारण वार्ता को खत्म करने की बात कही थी।
शर्तों पर खरा नहीं उतरा रूस
सोमवार को विभाग की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि रूस बीते एक महीने के दौरान समझौते की शर्तों पर खरा नहीं उतरा जिसमें सीजफायर बहाल करने और घेरे हुए शहरों में मानवतावादी सहायता देने की शर्त थी।
वार्ता को स्थगित करने के फलस्वरूप ने अमेरिका ने अपने उन सैनिकों को वापस बुला लिया है जिन्हें अमेरिका रूस के संयुक्त केंद्र बनाने के लिए भेजा गया था।












Click it and Unblock the Notifications