Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डर के आगे जीत : '100 साल' का 'सबसे बड़ा' Alligator दो भाइयों ने पकड़ा, वजन इतना कि टूट गए रॉड-नेट !

अमेरिका में दो भाइयों ने पकड़ा 10 फीट से अधिक लंबा मगरमच्छ। अधिकारियों का कहना है कि मगरमच्छ की आयु 100 साल हो सकती है। usa mississippi brothers catch 100 year alligator

मिसिसिपी (USA), 31 अगस्त : अमेरिका के मिसिसिपी में अब तक का सबसे बड़ा मगमच्छ पकड़ा गया है। दो भाइयों ने इस विशालकाय मगरमच्छ यानी ऐलीगेटर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। एनडीटीवी डॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में दो भाइयों ने जिस मगरमच्छ को पकड़ा है इसकी लंबाई 10 फीट से अधिक है। मगरमच्छ की आयु के बारे में अधिकारियों का कहना है कि यह 100 साल का हो सकता है। इस मगरमच्छ को "येलो 410" नाम दिया गया है।

मगरमच्छ का नाम येलो 410

मगरमच्छ का नाम येलो 410

दरअसल, अमेरिका में पकड़ा गया मगरमच्छ येलो 410 आकार के पैमाने पर मिसिसिपी राज्य में अब तक का सबसे बड़ा है। इसकी उम्र 100 साल से अधिक हो सकती है। मिसिसिपी डिपार्टमेंट ऑफ वाइल्डलाइफ, फिशरीज एंड पार्क्स (MDWFP) के अनुसार, 10 फुट 2 इंच लंबे ऐलिगेटर को दो भाइयों जिम और रिची डेंसन ने पर्ल नदी पर पकड़ा।

मिसिसिपी की सबसे लंबे मगरमच्छ

मिसिसिपी की सबसे लंबे मगरमच्छ

ऐलिगेटर येलो 410 के बारे में अधिकारियों ने ट्विटर पर कहा कि यह मगरमच्छ सबसे लंबी मादा मगरमच्छ का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। 28 अगस्त को जिम और रिची डेंसन ने पर्ल नदी पर मिसिसिपी की सबसे लंबे मगरमच्छ येलो 410 को पकड़ा। दोनों ने साथ में तस्वीरें भी क्लिक कराईं।

13 साल पहले हुई पहचान

13 साल पहले हुई पहचान

MDWFP ने ट्वीट में लिखा, मिसिसिपी में सबसे लंबे समय तक जीवित मादा मगरमच्छ का नया रिकॉर्ड। मिसिसिपी के दो मगरमच्छ शिकारियों ने रिकॉर्ड तोड़ा। 2009 में MDWFP ने मादा मगरमच्छ "येलो 410" को टैग किया था।

हेवी रॉड और एक जाल टूटा, हिम्मत नहीं हारी

हेवी रॉड और एक जाल टूटा, हिम्मत नहीं हारी

न्यूज़वीक की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे बड़े एलिगेटर को पकड़ने के बाद जिम डेंसन ने कहा, मगरमच्छ तो पकड़ा गया लेकिन "मछली पकड़ने की हेवी रॉड और एक जाल टूट गए। हालाँकि, इसके बावजूद दोनों भाई मगमच्छ येलो 410 को नाव पर सवार करने में सफल रहे।

मगरमच्छ की लंबाई ठीक 10 फीट, 2 इंच

मगरमच्छ की लंबाई ठीक 10 फीट, 2 इंच

मगरमच्छ से कार्यक्रम में MDWFP के समन्वयक रिकी फ्लायंट ने बताया कि जीवविज्ञानियों ने मगरमच्छ को पहली बार 2009 में टैग किया। उन्होंने बतया कि MDWFP ने इस मगरमच्छ को 11 जून, 2009 को एक शोध परियोजना के हिस्से के रूप में टैग किया था। उस समय भी मगरमच्छ की लंबाई ठीक 10 फीट, 2 इंच ही थी।

नीचे देखें मगरमच्छ येलो 410 पकड़े जाने पर MDWFP का ट्वीट :

13 साल से नहीं बढ़ी हाईट, विश्व स्तरीय मगरमच्छ

रिकी फ्लायंट के अनुसार डेंसन भाइयों ने जिस स्थान पर रिकॉर्डधारी मगमच्छ येलो 410 को मार डाला। उन्होंने कहा, यह स्पष्ट नहीं है कि 2009 में पहली बार पकड़े जाने पर येलो 410 कितनी पुरानी थी, लेकिन 13 साल में इस मगरमच्छ की लंबाई एक इंच भी नहीं बढ़ी। फ्लायंट ने कहा कि टैग किए गए मगरमच्छों से उन्होंने जो सीखा है, उसे देखते हुए, यह पूरी तरह से संभव है कि यह रिकॉर्ड मगरमच्छ आसानी से 75 से 100 साल पुराना हो सकता है। यह निश्चित रूप से एक विश्व स्तरीय मगरमच्छ नमूना है।

मिसिसिपी में लगभग 38,000 मगरमच्छ !

मिसिसिपी में लगभग 38,000 मगरमच्छ !

न्यूजवीक की रिपोर्ट के अनुसार, मिसिसिपी में लगभग 32,000 से 38,000 मगरमच्छों का निवास है। इस अमेरिकी राज्य में शिकार कानूनी है, क्योंकि इस क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में मगरमच्छ आबादी को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। शिकार का परमिट रखने वाले लोगों 4 फीट से अधिक होने पर को केवल दो मगरमच्छों को पकड़ने की अनुमति है। हैं। शिकार में पकड़े गए केवल एक ही मगमच्छ की लंबाई 7 फीट से अधिक हो सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+