अमेरिका का आरोप, भारतीय नागरिक ने रची खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नून की हत्या की साजिश
अमेरिकी धरती पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नून की की हत्या की नाकाम कोशिश करने के आरोप में अमेरिका की फेडरल एजेंसी ने एक भारतीय नागरिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आरोपी भारतीय का नाम निखिल गुप्ता है जिसकी उम्र 52 वर्ष है, उसपर आरोप है कि उसने पैसे देकर किलर से पन्नून की हत्या की कोशिश करने की। अगर निखिल गुप्ता के खिलाफ आरोप साबित होते हैं तो उन्हें 10 साल की सजा हो सकती है।

अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि गुप्ता ने एक हत्यारे को एक लाख अमेरिकी डॉलर देने की बात कही थी अगर वह खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नून की हत्या कर देता है। बता दें कि गुरपतवंत सिंह पन्नून अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रहता है।
निखिल गुप्ता पर आरोप है कि उसने 9 जून 2023 को निखिल गुप्ता ने 15 हजार यूएस डॉलर की एडवांस पेमेंट हत्या के लिए की थी। हालांकि अमेरिकी एजेंसियों ने इस हत्या की कोशिश को विफल कर दिया था और भारत सरकार को इसको लेकर एक चेतावनी भी जारी की थी और इस षड़यंत्र को लेकर चिंता जाहिर की थी।
रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने इस मसले को भारत सरकार के सामने उठाया है। यूएस नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता एड्रियन वॉटसन ने कहा कि हम मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। वहीं भारत ने भी इसपर अपना बयान जारी किया है और कहा है कि भारत अमेरिका की ओर से मिले खुफिया इनपुट को गंभीरता से ले रहा है।












Click it and Unblock the Notifications