एक्‍स ब्‍वॉय फ्रेंड को किया 77,000 बार कॉल, हो गई जेल

Mexico city-woman
मैक्सिको सिटी। रिलेशनशिप खत्‍म हो जाने के बाद भी अगर आप अपने एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड या फिर गर्लफ्रेंड को मैसेजेस करते हैं, व्‍यॉइस मेल भेजते हैं और ई-मेल भेजते हैं, अगर हां तो फिर सुधर जाइए।

मैक्सिको की रहने वाली 28 वर्ष की लिंडा मर्फी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपने रिश्‍ते के टूटने के दर्द की वजह से लिंडा पूरी तरह से एक स्‍टॉकर में तब्‍दील हो गई।

लिंडा ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड को एक हफ्ते के अंदर एक नहीं, दो नहीं बल्कि पूरे 77,000 बार कॉल किया।

सिर्फ इतना ही नहीं लिंडा ने करीब 41,229 टेक्‍स्‍ट मैसेजेस, 1,937 ई-मेल्‍स और 647 चिट्ठियां भी भेंजी। लिंडा यही नहीं रुकी उसने 217 व्‍यॉइस मेल मैसेजेस भी अपने ब्‍वॉय फ्रेंड को भेज डाले।

पुलिस ने लिंडा पर अपने एक्‍स ब्‍वॉयफ्रेंड को जरूरत से ज्‍यादा स्‍टॉक करने और उसकी जिंदगी को मुसीबत में डालने का आरोप लगाया है।

पुलिस की रिपोर्ट में कहा है कि लिंडा एक दिन में तीन अलग-अलग फोन का प्रयोग करती थी। सबसे खास बात है कि लिंडा और उसका ब्‍वॉयफ्रेंड सिर्फ तीन हफ्ते तक ही साथ थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+