99 साल बाद 21 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण, नासा करेगा LIVE
1918 के बाद पहली बार ऐसा होगा जब लाखों अमेरिकी लोग 21 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण का गवाह बनेंगे।
नई दिल्ली। 21 अगस्त को अमेरिका पूर्ण सूर्य ग्रहण का गवाह बनेगा। करीब 99 साल के बाद ऐसा अवसर आएगा जब अमेरिकी महाद्वीप में पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई देगा। अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सूर्य ग्रहण को लेकर खास तैयार की है। जानकारी के मुताबिक नासा इस पूर्ण सूर्य ग्रहण का LIVE प्रसारण करेगा। नासा की योजना है कि दुनियाभर के लोग इस खास खगोलीय घटना के गवाह बन सकें।
1918 के बाद अमेरिका में पहली बार होगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

लाखों अमेरिकी लोग बनेंगे इस खास मौके के गवाह
1918 के बाद पहली बार ऐसा होगा जब लाखों अमेरिकी लोग 21 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण का गवाह बनेंगे। नासा भी इस खास मौके को दुनिया के दूसरे हिस्से तक पहुंचाने की कवायद कर रहा है। नासा लोगों को सूर्य ग्रहण के दौरान की तस्वीरे और वीडियो उपलब्ध कराएगा।

नासा करेगा LIVE प्रसारण
नासा इस खास मौके के लिए करीब 10 से ज्यादा स्पेसक्राफ्ट, एयरक्राफ्ट और ऊंचाई पर उड़ने वाले एयर बैलून की तैनाती करके इस घटना को कवर करेगा। नासा की ओर से इस खास मौके लिए कहा गया है कि ये बेहद खास है इसलिए इस खास मौके का गवाह बनने से कोई भी नहीं चूके।

40 साल पहले भी लगा था सूर्य ग्रहण
नासा की ओर से कहा गया है कि करीब 375 साल में पहली बार इस तरह से अमेरिका में पूर्ण सूर्यग्रहण हो रहा है। जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आएगा। नासा ने बताया कि यूएस के लोग करीब 40 साल पहले 26 फरवरी, 1979 में सूर्य ग्रहण के गवाह बने थे, हालांकि ये पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं था। पूर्ण सूर्य ग्रहण 99 साल पहले 8 जून, 1918 में हुआ था। इस सूर्य ग्रहण को अमेरिका के साथ-साथ प्रशांत और अटलांटिक देशों में भी देखा गया था।

अमेरिका के अलावा कई और इलाकों में आएगा नजर
21 अगस्त को होने वाले पूर्ण सूर्य ग्रहण अमेरिका के सभी प्रमुख इलाकों में नजर आएगा। इसके अलावा यूरोप, उत्तर-पूर्व एशिया, उत्तर-पश्चिम अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक के ज्यादातर हिस्सों में ये दिखाई देगा। जानकारी के मुताबिक ग्रहण की कुल अवधि करीब 5 घंटे, 18 मिनट की है। पूर्ण सूर्य ग्रहण की अवधि 3 घंटे, 13 मिनट है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications