US Wife Survives Burial : हैवान पति ने हमले के बाद जिंदा बची बीवी को कब्र में दफनाया, फिर लगा शॉक !
US Wife Survives Burial : हैवान पति ने हमले के बाद जिंदा बची बीवी को कब्र में दफनाया, फिर लगा शॉक ! US Wife Survives Burial in Thurston County america
US Wife Survives Burial का मामला सुर्खियों में है। चाकू मारे जाने के बाद जिंदा बची बीवी को पति ने कब्र में दफना दिया। हालांकि, इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिससे फिरंगी हसबैंड को जोर का झटका लगा। अमेरिका की इस घटना में हैवान बना हसबैंड बीवी से इतना नाराज था कि उसने मौत की नींद सुलाने के लिए पत्नी पर पहले चाकू से हमला किया। हमले के बाद अधमरी बीवी एन को चाकू मारने के बाद पति चाई क्योंग एन ने जिंदा दफना दिया। हसबैंड की क्रूरता के बारे में Thurston County sheriff के डिप्टी अधिकारी ने बताया कि कब्र में दफनाई गई लगभग 42 साल की ये महिला आधी रात के बाद करीब एक बजे मदद मांगने पहुंची।

आधी रात के बाद लगाई गुहार
वॉशिंगटन की महिला Young An को चाकू मारने के बाद अलग रह रहे सनकी पति ने बीवी को जिंदा दफना दिया। पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि थर्स्टन काउंटी शेरिफ के डिप्टी अधिकारी के अनुसार 42 वर्षीय बीवी यंग एन ने मदद की गुहार लगाई। आधी रात के बाद करीब एक बजे पत्नी मदद मांगने आई और कहा कि उसका पति उसे मारने की कोशिश कर रहा है।
कब्र से निकली बीवी की हालत
एनबीसी न्यूज ने पुलिस के हवाले से कहा, चिल्लाती हुई महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति मारने की कोशिश कर रहा है। महिला के गले, निचले चेहरे और टखनों के चारों ओर डक्ट टेप लिपटा हुआ था। पैर, हाथ और सिर पर चोट के काफी निशान थे। महिला के कपड़े और बालों में गंदगी लगी हुई थी।
जान बचाने में कामयाब रही पत्नी
53 वर्षीय चाई क्योंग एन पर 42 वर्षीय पत्नी की हत्या की कोशिश का आरोप लगा है। संदिग्ध चाई क्योंग अनू ने पत्नी यंग एन को चाकू मारने के बाद उथली कब्र में फेंक दिया। पत्नी को दफनाने की कोशिश के बाद फरार हुए हसबैंड को उश समय शॉक लगा जब पत्नी किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रही। कब्र से किसी तरह जान बचाकर निकली पीड़िता ने पुलिस से मदद मांगी।
अमेरिकी पुलिस को एप्पल डिवाइस से सूचना
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घंटों लंबा टॉर्चर रविवार दोपहर शुरू हुआ, जब उसके पति, चाई क्योंग एन ने कथित तौर पर हमला किया। दोनों के बीच तलाक और पैसों की बात को लेकर झगड़ा हुआ। एनबीसी न्यूज के मुताबिक, पीड़िता अपनी ऐप्पल वॉच के साथ अमेरिकी पुलिस यानी 911 पर कॉल करने में कामयाब रही। उसने बेडरूम से बाहर निकलने के बाद अपने इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को सूचना भेजी।
हसबैंड ने सीने में छुरा घोंपा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी पति चाई ने कथित तौर पर बीवी को गैरेज में खींच लिया। उसने हथौड़े से उसकी घड़ी तोड़ी और उसके साथ घर से भाग गया। महिला के पास अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा संरक्षण आदेश है। पीड़िता ने जांचकर्ताओं को बताया कि हसबैंड ने सीने में छुरा घोंपने से पहले कब्र खोदी। उसने खुद आवाजें सुनीं। हत्यारोपी पति ने 42 साल की पत्नी एन को गड्ढे में डालने के बाद उसे मिट्टी के नीचे दफना दिया।
अपराध छिपाने के लिए पेड़ लगाया
रूह कंपाने वाली इस वारदात के बारे में एनवाई पोस्ट डॉटकॉम की रिपोर्ट में लिखा गया, एन को घसीट कर लाया गया और गड्ढे में डाल दिया गया। अपना कृत्य छिपाने के लिए पति ने कब्र के ऊपर एक भारी पेड़ लगा दिया। अधमरी बीवी को डेड बॉडी समझ कर गड्ढे में डालने के बाद सनकी पति पत्नी की कब्र के चारों ओर घुमा। अधमरी पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह अपने हसबैंड को मिट्टी से ढकते हुए सुन सकती थी।
कब्र में भी सांस लेने में कामयाब रही
एनबीसी न्यूज ने अदालत में पेश दस्तावेज के हवाले से कहा, दफनाई गई अधमरी यंग ने कहा कि गंदगी और घुटन से बचने के लिए उसे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वह मिट्टी में दबे होने के बावजूद फुसफुसाकर सांस लेने में कामयाब रही। ऐसा इसलिए क्योंकि वह कई घंटों तक उथली कब्र में लेटी रही। काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार वह पैर हाथ पर बांधे गए टेप को फाड़ने में सफल रही। ऐसे में बाल-बाल बची बीवी को देखकर हसबैंड को शॉक लगने की बारी थी।
पति ने पहले भी धमकी दी थी
एनवाई पोस्ट की रिपोर्ट में बताया गया है कि चाई क्योंग एन ने कथित तौर पर महिला को डक्ट टेप किया और एक जंगली इलाके में कब्र खोदकर अधमरी बीवी को कब्र में फेंक दिया। कब्र से निकलने के बाद यंग एन लगभग 30 मिनट तक दौड़ती रही। सोमवार आधी रात के बाद करीब 1 बजे उस घर में पहुंची, जहां उसे रेस्क्यू किया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसे पहले भी धमकी दी थी और कहा था कि वह रिटायरमेंट के पैसे देने के बजाय उसे मार डालेगा। ऐसे में पुलिस इस पहलू पर भी पड़ताल कर रही है। खबरों के मुताबिक हत्या के संभावित कारणों में महिला के इस बयान से जुड़े पहलू पर भी जांच की जा रही है।
42 वर्षीय बीवी को अदालती सुरक्षा
अमेरिकी पुलिस को रेनियर रोड के पश्चिम में जंगली इलाके के दक्षिणी इलाके में उथली कब्र मिली। थर्सटन काउंटी में लेसी के पास स्टेडमैन रोड के पास
घटनास्थल से महिला के बाल और डक्ट टेप भी बरामद की गई है। 42 वर्षीय बीवी को अदालती सुरक्षा भी हासिल है। पति के खिलाफ घरेलू हिंसा से सुरक्षा का आदेश (domestic violence protection order) रखने वाली यंग एन को मारने के आरोपी चाई क्योंग पर फर्स्ट-डिग्री हत्या का प्रयास, प्रथम-डिग्री अपहरण और प्रथम-डिग्री हमले के अनुशंसित आरोपों का सामना करना पड़ेगा।
पीड़िता यंग की घंटों तक तलाश
खबर के मुताबिक लेसी पुलिस ने इमरजेंसी मैसेज के बाद रविवार को गैरेज का दरवाजा खुला पाया। इसके बाद एप्पल वॉच से मिले संदेश के आधार पर पुलिस ने पीड़िता यंग की घंटों तक तलाश की। पुलिस के अनुसार यंग के बच्चों ने पुलिस को बताया कि उनके माता-पिता घर पर थे, लेकिन उनके आने से करीब आधे घंटे पहले दुकान जाने के लिए निकल गए।
तलाशी के दौरान गुमशुदगी का अलर्ट
पुलिस के मुताबिक अधिकारियों ने घर का चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घर में प्रयुक्त डक्ट टेप बरामद होने पर संदेह हुआ कि इसका इस्तेमाल पीड़ित पर किया गया होगा। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का अलर्ट जारी किया। महिला की बरामदगी के लिए इलाके में सूचना प्रसारित की गई। जांच के दौरान निगरानी वीडियो भी बरामद किए गए।
बीवी की जीजीविषा से मौत को भी मात
पुलिस ने आरोपी चाई को उस समय गिरफ्तार किया जब एक हाइकर ने 2006 Dodge Grand Caravan को एक स्थानीय रास्ते पर देखा। रोंगटे खड़े करने वाले इस क्राइम थ्रिलर के अभियोजकों ने हलफनामे में कहा कि संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। जमानत नहीं मिलेगी। हत्या के प्रयास, प्रथम श्रेणी के अपहरण और प्रथम श्रेणी के हमले के अनुशंसित आरोप दर्ज किए गए हैं। पूरे मामले का सार यही कि मियां-बीवी की लड़ाई, मर्डर की कोशिश और दफनाने के प्रयास जैसी चुनौतियों के बावजूद पत्नी की जीजीविषा के आगे मौत को भी मात मिली। 42 साल की एन भयानक और जानलेवा संकट से बचने में सफल रही।












Click it and Unblock the Notifications