पाकिस्‍तान पर हमले की तैयारी कर चुका था अमेरिका

US-Pakistan
वाशिंगटन। पांच वर्ष तक तालिबानी आतंकियों के कब्‍जे में रहने के बाद कुछ दिनों पहले अमेरिकी सेना में सार्जेट बो बेर्गेडेल आखिरकार रिहा हो गए। लेकिन इस बीच एक ऐसी बात का खुलासा भी हुआ है जिसकी वजह से एक नई बहस छिड़ सकती है। }

अमेरिकन डिफेंस डिपार्टमेंट पेंटागन से जुड़े रहे एक पूर्व अधिकारी के मुताबिक अपने इस सैनिक को छुड़ाने के लिए अमेरिका पाक पर हमला करने की तैयारी कर चुका था।

पेंटागन के पूर्व अधिकारी और अफगानिस्‍तान-पाकिस्‍तान मामलों के डिप्‍टी डिफेंस मिनिस्‍टर डेविड सेडनी के मुताबिक जब वर्ष 2009 में बेर्गेडेल को बंधक बनाया गया था अमेरिका खासा परेशान हो गया था।

तालिबान के सामने उस समय अमेरिका खुद को बेबस महसूस कर रहा था। वाशिंगटन पोस्‍ट में इस बात की जानकारी दी गई है।

सेडनी की मानें तो अफगानिस्तान से अमेरिकी फौज पाकिस्तान में घुसने को तैयार थी। तालिबान आतंकियों ने बेर्गेडेल को कहां रखा है, अमेरिका इसका पता नहीं लगा पाया। इसलिए हारकर उसे तालिबान के पांच आतंकियों को रिहा करने पड़े और तब कहीं जाकर उसका सैनिक वापस लौट सका।

सेडनी के मुताबिक जिस समय बेर्गेडेल का अपहरण किया गया था उसी समय उसे पाकिस्तान ले जाने से रोकने की कोशिश हुई थी।

उसके पाकिस्तान पहुंचने के बाद रिहाई मुश्किल हो गई। बर्गडैल को रिहा कराने के लिए पाक की सेना और आईएसआई से मदद मांगी गई।

सेडनी ने बताया है कि हमें मालूम था कि बर्गडैल हक्कानी नेटवर्क के कब्जे में थे। इस नेटवर्क के रिश्ते आईएसआई से बहुत अच्छे थे। लेकिन हमें आईएसआई से खास मदद नहीं मिली।

वॉशिंगटन पोस्ट अखबार के मुताबिक उस वक्त सेना के शीर्ष अफसर माइक मुलेन व सीआईए प्रमुख लियोन पनेटा पाकिस्तान में सेना भेजने के पक्ष में थे। ताकि बर्गडैल को छुड़ाया जा सके।

अमे‍रिका ऐसा इसलिए भी नहीं कर सका था क्‍योंकि ओसामा के खिलाफ एबटाबाद में कार्रवाई से पाकिस्तान भड़का हुआ था। इसके अलावा पाक ने अपनी फौज को आदेश दिया हुआ था कि किसी भी अमेरिकी फौजी विमान को देखते ही उड़ा देने के आदेश दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+