भारतीय सीमा पर चीन की हरकतों में इजाफा, अमेरिका ने दी चेतावनी
वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दुनिया के कई हिस्सों में, पाकिस्तान में चीन की सेना की बढ़गी गतिविधियों के प्रति आगाह किया है। पेंटागन का कहना है कि चीन ने भारतीय सीमा पर अपनी रक्षा क्षमताओं में ज्यादा इजाफा किया है। साथ ही चीन ने अब भारत से सटी सीमा पर और ज्यादा सैनिक तैनात कर दिए हैं।

ईस्टर्न एशिया में तैनात डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर अब्राहम एम डेनमार्क ने यह बात कही है। डेनमार्क ने कहा है कि अमेरिका ने भारत की सीमा के पास स्थित इलाकों में चाइनीज आर्मी की ओर से क्षमता और फोर्स में इजाफा हुआ है।
अमेरिकी कांग्रेस में पेंटागन की ओर से वार्षिक 2016 रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद आयोजित एक सम्मेलन में उन्होंने यह बात कही। कार्टर ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में, खास तौर पर पाकिस्तान में अड्डा स्थापित करने समेत चीन की बढ़ती मौजूदगी के प्रति आगाह किया। पाकिस्तान के साथ चीन के लंबे समय से दोस्ताना रिश्ते और समान सामरिक हित हैं।












Click it and Unblock the Notifications