Thanks Giving: अमेरिका नई उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने शेयर की अपनी फेवरिट डिश की रेसिपी
वॉशिंगटन। भारतीय मूल की कमला हैरिस अब अमेरिका की नई उप-राष्ट्रपति हैं। वह पहली अश्वेता महिला हैं जो इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। अमेरिका की नई उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस कई बार खाने को लेकर अपना प्यार जाहिर कर चुकी हैं। थैंक्सगिविंग के मौके पर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपने पसंदीदा खाने की तस्वीर और वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि थैंक्सगिविंग मौके पर वो और उनका परिवार इस कोर्नब्रेड ड्रेसिंग डिश को खाना बेहद पसंद करते हैं।

2 लाख से ज्यादा लोगों ने किया लाइक
कमला ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस फेवरिट डिश की फोटो को शेयर किया है। कमला ने बताया कि हर बुरे वक्त में वो अपना ध्यान भटकाने के लिए खाना बनाना पसंद करती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टेप टू स्टेप कोर्नब्रेड ड्रेसिंग की रेसिपी अपने फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने रेसिपी शेयर करते हुए कहा कि वो इस साल थैंक्सगिविंग के मौके पर अपनी पसंदीदा डिश की रेसिपी शेयर करना चाहती थी। कमला हैरिस ने कोर्नब्रेड ड्रैसिंग में कई सब्जियों समेत मसालों का उपयोग कर बनाया। कमला हैरिस के इस पोस्ट को लोगों ने बेहद पसंद किया। करीब 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया और तमाम लोगों ने इस पर कमेंट किया। आपको बता दें, 26 नवंबर को थैंक्सगिविंग डे है और अमेरिका में इस दिन को त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर लोग टर्की नामक चिड़िया की डिश बनाकर खाते हैं। आपको बता दें कि निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस 20 जनवरी 2021 को शपथ लेंगे। बाइडेन इसके साथ ही देश के 46वें और सबसे बूढ़े राष्ट्रपति बन जाएंगे। हैरिस अमेरिका की 49वीं उप-राष्ट्रपति होंगी। वह पहली महिला उप-राष्ट्रपति हैं और साथ ही पहली अश्वेत महिला होंगी जिन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications