US: नव-निर्वाचित उपराष्ट्रपति Kamala Harris ने लगवाई कोविड वैक्सीन, कहा- जब भी मौका मिले आप भी लगवाएं

वाशिंगटन। अमेरिका की नव-निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन लगवा ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। अपने ट्वीट में हैरिस ने खुद की वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीर भी शेयर की है। ट्वीट करते हुए कमला हैरिस ने लिखा है, 'आज कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई। मैं तहे दिल से फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों, वैज्ञानिकों और खोजकर्ताओं की आभारी हूं, जिनकी वजह से ये पल संभव हो पाया है। जब भी आपको वैक्सीन लगवाने का मौका मिले जरूर लगवाएं। ये जिंदगी बचाने के लिए है।'

Kamala Harris, Covid vaccine, Moderna, america, coronavirus vaccine, vaccine, covid-19, us elected vice president kamala harris, कमला हैरिस, अमेरिका, कोरोना वायरस वैक्सीन, कमला हैरिस वैक्सीन

आपको बता दें मंगलवार को जब कमला हैरिस को वैक्सीन लगाई गई तो उसका प्रसारण टेलीविजन पर लाइव किया गया। उन्होंने लोगों से भी कहा कि इस प्रक्रिया में विश्वास करें। कमला हैरिस ने वाशिंगटन डीसी स्थित यूनाइटेड मेडिकल सेंटर में दो शॉट वाली वैक्सीन की पहली डोज ली। यह सेंटर एक ऐसे स्थान पर स्थित है, जहां अफ्रीकी-अमेरिकन लोगों की बड़ी आबादी रहती है। कोरोना वायरस के कारण सबसे अधिक मौत इसी समुदाय में देखने को मिली हैं और इसी समुदाय के लोगों में संक्रमण के अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही सर्वे में भी ये बात सामने आई है कि ये लोग वैक्सीन के प्रति सबसे अधिक अनिच्छुक हैं।

अमेरिकी कंपनी मोडर्ना द्वारा विकसित वैक्सीन लगवाने के बाद कमला हैरिस ने कहा, 'मैं लोगों को यह याद दिलाना चाहती हूं कि आपके समुदाय में ही वो स्थान है जहां आप वैक्सीन ले सकते हैं, जहां आप उन्हीं लोगों से वैक्सीन लगवाएंगे, जिन्हें आप जानते हैं। मैं लोगों को ये याद दिलाना चाहती हूं कि वह मदद के स्त्रोतों पर विश्वास करें और इसी तरह वह वैक्सीन लेने में सक्षम होंगे।' बता दें हैरिस पहली अश्वेत और भारतीय-अमेरिकी उपराष्ट्रपति होंगी, वह 20 जनवरी को शपथ लेने के बाद पदभार संभालेंगी। इसके साथ ही वह ये पद संभालने वाली वह पहली महिला भी होंगी। कमला हैरिस के पति डग इम्हॉफ ने भी वैक्सीन लगवाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+