अमेरिका ने चीन के जासूसी गुब्बारे को किया ढेर, ड्रैगन बोला- परिणाम गंभीर होंगे
अटलांटिक समुद्र के ऊपर मंडरा रहे चीन के संदिग्ध गुब्बारे को अमेरिका ने मार गिराया है। इसके बाद अमेरिकी सैनिक समुद्र में इस गुब्बारे के मलबे को इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं।

Recommended Video

अटलांटिक समुद्र के ऊपर मंडरा रहे चीन के संदिग्ध गुब्बारे को अमेरिका ने मार गिराया है। इसके बाद अमेरिकी सैनिक समुद्र में इस गुब्बारे के मलबे को इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह गुब्बारा 60000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, इसका आकार तीन स्कूल बस के जितना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यह चीन का जासूसी गुब्बारा था, जोकि कैरोलिना कोस्ट पर उड़ रहा था। इस गुब्बारे की वजह से चीन और अमेरिका के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव देखने को मिल रहा था।
गुब्बारे को गिराने के लिए अमेरिका की ओर से अभियान शुरू किया गया। गुब्बारे को अमेरिका के एयरफोर्स फाइटर ने मार गरिया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पत्रकारों को शनिवार को बताया था कि हम इस गुब्बारे को गिराने जा रहे हैं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और कोस् गार्ड ने एक साथ मिलकर एयरस्पेस और समुद्री सीमा को खाली कराया और गुब्बारा जब समुद्र के बीच में पहुंचा तो इस मार गिराया। इसकी टीवी फुटेज सामने आई है जिसमे देखा जा सकता है कि छोटे से धमाके के बाद यह गुब्बारा पानी में गिर जाता है। इसके बाद अमेरिकी सेना के जेट को उड़ते देखा गया, समुद्री जहाज को भी पानी में तैनात किया गया था।
वहीं अमेरिका की इस कार्रवाई के बाद चीन ने अमेरिका को चेतावनी दी है। चीन की ओर से कहा गया है कि गुब्बारे को मार गिराना अंतरराष्ट्रीय नियमों का गंभीर उल्लंघन है, इसके गंभीर परिणाम होंगे। गौर करने वाली बात है कि इस संदिग्ध गुब्बारे को शनिवार की सुबह कैरोलिना के तट पर दखा गया था। इसके बाद कार्ल्सटन, मार्टल बीच, साउथ कैरोलिना और विलिमिंगटन, नॉर्थ कैरोलिना के एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था। एफएए एयर ट्रैफिक में भी बदलाव किया और विमानों में देरी की चेतावनी भी जारी की थी।












Click it and Unblock the Notifications