जो बाइडेन के साथ अमेरिका की वित्त मंत्री भी आएंगी भारत, 10 महीने में चौथी बार दिल्ली दौरा, समझें वजह

US Treasury Secretary India Visit: अमेरिका की ट्रेजरी सचिव (वित्त मंत्री) जेनेट येलेन ने 17 जुलाई 2023 को गांधीनगर में, जी20 बैठक के मौके पर भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मीडिया को संबोधित किया था।

और अब अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन 7-10 सितंबर तक जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली की यात्रा करेंगी, जो 10 महीनों में उनकी भारत की चौथी यात्रा होगी। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने जेनेट येलेन के भारत दौरे की पुष्टि की है।

US Treasury Secretary India Visit

भारत आएंगे अमेरिकी वित्त मंत्री

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने कहा, कि जेनेट येलेन का इरादा, जी20 शिखर सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और ऋण पुनर्गठन, मल्टीलेटरल डेवलपमेंट्स बैंकों (एमडीबी) के विकास और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ट्रस्ट फंड संसाधनों के निर्माण पर प्रयासों को आगे बढ़ाकर, निम्न और मध्यम आय वाले देशों का समर्थन करने पर ध्यान केंद्रित करना है।

ट्रेजरी डिपार्टमेंट के बयान में आगे कहा गया है, कि "वह विकासशील देशों के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन, महामारी, नाजुकता और संघर्ष से निपटने के लिए वित्तपोषण क्षमता को बढ़ावा देने के लिए विश्व बैंक और अन्य बहुपक्षीय ऋणदाताओं को विकसित करने के अपने अभियान के लिए "गति बनाना जारी रखेंगी"।

ट्रेजरी का अनुमान है, कि वैश्विक ऋणदाता सामूहिक रूप से एक दशक में 200 अरब डॉलर के नए वित्तपोषण को अनलॉक कर सकते हैं, और इसके लिए बैलेंस शीट उपायों को अब लागू किया जा रहा है या फिर इसपर चर्चा हो रही है।

ट्रेजरी ने कहा, कि जेनेट येलेन यूक्रेन के लिए आर्थिक समर्थन बनाए रखने और यूक्रेन में मॉस्को के जारी युद्ध पर रूस के खर्च को बढ़ाने के लिए अमेरिका के जी20 सहयोगियों को भी एकजुट करेगी। इसमें रूसी तेल निर्यात पर जी7 के नेतृत्व वाली प्राइस कैप का समर्थन करना और यूक्रेनी अनाज निर्यात पर प्रतिबंध के मद्देनजर वैश्विक खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के प्रयास शामिल हैं।

इसके अलावा, अमेरिकी ट्रेजरी ने कहा, कि वित्त मंत्री येलेन भारत के साथ अमेरिकी द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के लिए काम करेंगी। पिछले साल नवंबर में जेनेट येलेन ने भारत को पहली बार एक प्रमुख "मित्र-शोरिंग" डेस्टिनेशन और अमेरिकी निवेश और आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए चीन के विकल्प के रूप में वर्णित किया था।

हालांकि, अमेरिटी ट्रेजरी विभाग के बयान में भारत के साथ किसी द्विपक्षीय बैठक का फिलहाल जिक्र नही किया गया है।

आपको बता दें, कि इंडोनेशिया में पिछले साल हुए जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका की वित्त मंत्री ने चीन के वरिष्ठ वित्त अधिकारियों के साथ आमने-सामने की बैठकें की थी और उसके बाद उन्होंने चीन का भी दौरा किया था। इंडोनेशिया में उन्होंने आमने-सामने की बैठकों में से पहली बार पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के तत्कालीन गवर्नर यी गैंग से मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+