तालिबान के साथ अमेरिका 29 फरवरी को करेगा ऐतिहासिक समझौता

वाशिंगटन। अफगानिस्तान में हिंसा को कम करने के लिए अमेरिका तालिबान से समझौता करने की तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार अमेरिका 29 फरवरी को तालिबान के साथ करार करने जा रहा है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इस बाबत यह जानकारी दी। पोम्पियों ने बयान जारी करके कहा कि इस समझौते के सफल क्रियान्वयन से अमेरिका-तालिबान के बीच करार करने की दिशा में आगे बढ़ने की हमे उम्मीद है। वहीं अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जावेद फैसल ने कहा कि 22 फरवरी से हिंसा में कमी आएगी।

mike pompeo

गौरतलब है कि पिछले 18 वर्ष से अफगानिस्तान में संघर्ष चल रहा है। ऐसे में इतने वर्षों तक चले संघर्ष के बाद यह ऐतिहासिक कदम होगा और इस समझौते के जरिए आगे का मार्ग प्रशस्त होगा और संघर्ष खत्म होगा। पोम्पियो ने कहा कि 29 फरवरी को यह समझौता होगा। यह समझौता कतर की राजधानी दोहा में हो सकता है। बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि इस करार के बाद क्या अफगानिस्तान में हालात बेहतर होते हैं या नहीं। इस समझौते के बाद भी कई चुनौतियां अमेरिका के सामने बरकार रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+