नवंबर से कोविड ट्रैवल बैन को खत्म कर सकता है अमेरिका, यात्रियों को ये शर्तें करनी होंगी पूरी
वॉशिंगटन, सितंबर 20। अमेरिका ने नवंबर से सभी यात्रियों पर से कोविड प्रतिबंध को हटाने का फैसला किया है। बशर्ते यात्रा करने वाला व्यक्ति पूरी तरह से वैक्सीनेट हो चुका हो और कोरोना टेस्टिंग और कॉन्टैक्ट टेस्टिंग में सहयोग करने वाला हो। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के कोरोना वायरस प्रतिक्रिया सहायक जेफरी ज़िएंट्स ने मीडिया को बताया, ये नया नियम नवंबर के पहले हफ्ते से लागू हो सकता है।

18 महीने से अमेरिका में लागू है कोविड ट्रैवल बैन
द गार्जियन की खबर के मुताबिक, अमेरिका ने ये फैसला ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के देशों के लिए विशेष तौर पर लिया है। आपको बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के बाद पिछले 18 महीने से अमेरिका में कोविड यात्रा बैन लागू था। अब अमेरिका का नया फैसला यूके और यूरोप के 26 शेंगेन देशों के अलावा आयरलैंड, चीन, ईरान, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और भारत पर भी लागू होगा।
अमेरिका वर्तमान नीति के तहत, केवल अमेरिकी नागरिक, उनके तत्काल परिवार, ग्रीन कार्ड धारक और राष्ट्रीय ब्याज छूट (एनआईई) वाले लोग अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं।
नई ट्रैवल पॉलिसी का हिस्सा होंगे ये नियम
व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बताया है कि नवंबर से अमेरिका की यात्रा करने वाले हर यात्री को कम से कम 72 घंटे के अंदर वैक्सीनेट होना होगा। साथ ही एक कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके अलावा यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क भी लगाकर रखना होगा। ये फैसले अमेरिका की नई ट्रैवल पॉलिसी का हिस्सा होंगे।












Click it and Unblock the Notifications