अमेरिका और पाकिस्तान के बीच मचा राजनयिक संकट, ट्रंप प्रशासन ने पाक अधिकारियों पर लगाए नए प्रतिबंध
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पिछले सप्ताह अमेरिकी डिप्लोमेट की कार एक्सीडेंट से हुई एक शख्स की मौत के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया है। इस हादसे के बाद पाकिस्तान सरकार ने अमेरिकी राजदूत को तलब किया था, लेकिन अब वॉशिंगटन ने भी अपने यहां रह रहे पाकिस्तानी राजनयिकों पर कड़े प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली है। अमेरिका ने अपने कॉड ऑफ कंडक्ट तैयार किया है, जिसके अंतर्गत 200 पाकिस्तानी अधिकारियो को 25 मील (40 किमी) के दायरे में रहने के लिए कहा गया है।

पिछले सप्ताह इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास की कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद एक शख्स की मौत और दूसरा घायल हो गया था। इसके बाद पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने मामले की जांच के लिए पूरे सहयोग की बात की थी। हालांकि, पाकिस्तानी मीडिया ने सरकार की कड़ी आलोचना के बाद सरकार को अमेरिकी राजदूत को तलब करना पड़ा।
ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तानी राजनयिकों पर लगाए नए प्रतिबंध अगले माह मई से लागू होंगे। वहीं, पाकिस्तानी के चार वाणिज्य दूतावासों में काम करने वाले राजनयिकों को भी नोटिस दिया गया है।
इस नए कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार, अगर किसी पाकिस्तानी राजनयिक को 40 किमी के दायरे से ज्यादा का सफर करना है, तो उन्हें अमेरिकी अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। हालांकि, पाकिस्तान में यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी 2011 में अमेरिकी खुफिया ऑपरेटर रेमन्ड डेविस को दो पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या के आरोप में लाहौर में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा हो गया था।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अमेरिका से रोया रोना, बोला- बढ़ रहे हैं भारत के हौसले
-
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश












Click it and Unblock the Notifications