अमेरिका में 18 साल के लड़के ने अपने ही पूरे परिवार को गोलियों से भूना, कहा- नरभक्षी थे, मुझे खाना चाहते थे
छानबीन के दौरान पुलिस को लड़के के माता-पिता, बड़ी बहन और छोटे भाई के शव एक बाथरूम में मिले। पुलिस को ऐसा लगा कि जैसे पीड़ितों को घर के अलग-अलग हिस्सों में मारा गया था।

टेक्सास में एक किशोर ने अपने पूरे परिवार की हत्या कर दी। उसने गिरफ्तारी के बाद बचाव में तर्क दिया कि उसके परिवार के लोग नरभक्षी थे और उसकी हत्या कर उसे खाने जा रहे थे।
अपने माता-पिता, बहन और भाई की कथित रूप से गोली मारकर हत्या करने के बाद, 18 वर्षीय सीजर ओलल्डे को टेक्सास के छोटे से शहर नैश से गिरफ्तार किया गया।
टेक्सास के पुलिस अधिकारी को मंगलवार को एक सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने ही परिवार को नुकसान पहुंचाना चाह रहा है और खुद को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक लड़के को हिरासत में लेने के बाद जब जांचकर्ताओं ने घर में प्रवेश किया तो उन्हें कई शव मिले। द न्यू यॉर्क पोस्ट के रिपोर्ट के मुताबिक किशोर युवक ने अपने 5 साल के भाई को भी मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने जब घर की छानबीन की तो पाया कि लड़के के माता-पिता, बड़ी बहन और छोटे भाई का शव घर के बाथरूप में है। पुलिस को संदेह है कि पीड़ितों को घर के अलग-अलग हिस्सों में मारा गया। पुलिस हत्या की असल वजह ढूंढने का प्रयास कर रही है।
पीड़ितों का नाम रूबेन ओलल्डे(पिता) और ऐडा गार्सिया(मां), संदिग्ध की बड़ी बहन लिस्बेट ओलल्डे और छोटे भाई ओलिवर ओलल्डे के रूप में बताया गया है।
पुलिस को घर के फर्श पर कारतूस के कई खोल मिले हैं। इसके साथ ही पुलिस को जमीन पर खून के छींटे मिले हैं। आरोपी के बड़ी बहन के एक सहकर्मी ने पुलिस को बताया कि जब वह काम पर नहीं आई तो वह उसके घर गया, जहां आरोपी युवा ने बंदूक तान दी।
हलफनामे के मुताबिक सीजर ने कहा, "उसने अपने परिवार को मार डाला क्योंकि वे नरभक्षी थे, और वे उसे खाने जा रहे थे।" बोवी काउंटी अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, संदिग्ध को 10 मिलियन डॉलर बांड पर रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications