US Tariffs: अमेरिका ने भारत पर लगाया 26% टैरिफ, ट्रंप बोले- 'हम आधा ही वसूल रहे'
US Tariffs Announcement: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रंप ने इसे 'लिब्रेशन डे' करार देते हुए कहा कि अमेरिका अब रेसिप्रोकल (पारस्परिक) टैरिफ की नीति अपनाएगा। इस फैसले के तहत भारत पर 26% टैरिफ, चीन पर 34%, यूरोपीय संघ पर 20% और जापान पर 24% टैरिफ लगाया गया है।
ट्रंप ने कहा, "हम दूसरे देशों से वही टैरिफ वसूलेंगे जो वे हमसे वसूलते हैं। हालांकि, हमने अभी केवल आधे टैरिफ लागू किए हैं, क्योंकि पूरी तरह समान टैरिफ लागू करना कई देशों के लिए कठिन हो सकता है।"

रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान, अमेरिका ने बदली व्यापार नीति
'मेक अमेरिका वेल्थी अगेन' इवेंट में ट्रंप ने कहा, "अमेरिका को लंबे समय से लूटा गया है। हमारे पड़ोसी और दूसरे देश हमारे उद्योगों का शोषण कर रहे थे। अब वक्त आ गया है कि अमेरिका अपने हितों की रक्षा करे। यह दिन आर्थिक स्वतंत्रता की घोषणा के समान है।"
उन्होंने आगे कहा, "हम अपने किसानों, उद्योगों और मजदूरों की रक्षा के लिए यह कदम उठा रहे हैं। विदेशी कंपनियों ने हमारे ऑटोमोबाइल और स्टील सेक्टर को नुकसान पहुंचाया है, इसलिए हमने ऑटो सेक्टर पर 25% टैरिफ लागू करने का फैसला किया है।"
भारत को लेकर ट्रंप का बयान
ट्रंप ने भारत पर 26% टैरिफ लगाने की घोषणा करते हुए कहा, "भारत बहुत सख्त है। वे हमसे 52% शुल्क वसूलते हैं, जबकि हम उनसे लगभग कुछ भी नहीं लेते। भारत के प्रधानमंत्री मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन व्यापार में हमें सही व्यवहार मिलना चाहिए।"
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बयान
'मेक अमेरिका वेल्थी अगेन इवेंट' को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका अन्य देशों से मोटरसाइकिलों पर केवल 2.4% टैरिफ वसूलता है। थाईलैंड और अन्य देश बहुत अधिक कीमत वसूल रहे हैं जैसे भारत 70%, वियतनाम 75% और अन्य उससे भी अधिक टैरिफ वसूल रहे हैं, मैं इस आपदा के लिए इन अन्य देशों को बिल्कुल भी दोषी नहीं मानता। मैं उन पूर्व राष्ट्रपतियों और पिछले नेताओं को दोषी मानता हूं जो अपना काम नहीं कर रहे थे। आज आधी रात से हम सभी विदेशी निर्मित ऑटोमोबाइल पर 25% टैरिफ लगाएंगे।"
'पीएम मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन...'
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "भारत बहुत, बहुत सख्त है। भारत के प्रधानमंत्री अभी-अभी अमेरिका का दौरा करके गए हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन आप हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं। वे हमसे 52 प्रतिशत शुल्क लेते हैं और हम उनसे लगभग कुछ भी नहीं लेते।"
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 26% "रेसिप्रोकल टैरिफ" लगाया। चीन पर 34%, यूरोपीय संघ पर 20% और जापान पर 24% टैरिफ लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications