नॉर्थ कोरिया की कैद से छूटकर आए अमेरिकी छात्र ओट्टो वाराम्बियर की मौत, ट्रंप ने दी बदले की धमकी
वॉशिंगटन। एक हफ्ते पहले नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका के जिस छात्र ओट्टो वाराम्बियर,को रिहा किया था, उसकी मौत हो गई है। वारम्बियर करीब 17 माह नार्थ कोरिया की हिरासत में थे और जब से वापस आए थे तब से ही वह कोमा में थे।

सीक्रेट मीटिंग के बाद हुए थे आजाद
22 वर्ष के ओट्टो, वर्जिनिया यूनिवर्सिर्टी के छात्र थे और सोमवार को क्लेवलैंड हॉस्पिटल में उनकी मृत्यु हुई। वह जब से नॉर्थ कोरिया से लौटे थे, इसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी रिहाई को अपनी प्राथमिकता करार दिया था। नॉर्थ कोरिया में किम जोंग उन के शासन ने भी अमेरिकी राजनयिकों के साथ हुई एक सीक्रेट मीटिंग के बाद उन्हें रिहा करने का फैसला किया था। ओट्टो की रिहाई को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों की एक सीक्रेट मीटिंग नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में हुई तो एक मीटिंग यूनाइटेड नेशंस के हेडक्वार्टर न्यूयॉर्क में हुई थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी ओट्टो की रिहाई के बाद उनके परिवार से बात की थी और अब उनकी मौत पर अपनी संवदेनाएं जाहिर की हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में कहा है, 'ओट्टो के निधन के बाद मेरे प्रशासन ने इस तरह की घटनाओं को सख्ती से रोकने की दिशा में काम करने के लिए दृढ़ निश्चिय किया है ताकि मासूम लोग उस शासन का शिकार न बन सकें जो मानवता के किसी भी तरह के कानूनों को नहीं मानते हैं।' उन्होंने आगे कहा है कि अमेरिका, नॉर्थ कोरिया के शासन की ओर से दिखाई गई इस बेदर्दी की कड़ी निंदा करता है।
पोस्टर चुराने के आरोप में जेल
जनवरी 2016 में ओट्टो को उस समय हिरासत में ले लिया गया था जब वह एक ट्रिप पर थे। दो माह चले ट्रायल के बाद ओट्टो को 15 वर्ष की सजा सुनाई गई और उन पर आरोप लगाया गया कि वह एक पोस्टर को चोरी कर रहे थे। अमेरिकी विशेषज्ञों ने इस ट्रायल को एक मजाक करार दिया था। अमेरिकी अधिकारियों को इसी माह इस बात की जानकारी दी गई थी कि ट्रायल के तुरंत बाद ओट्टो कोमा में चले गए थे और इसी स्थिति में हैं। उनके माता-पिता की ओर से बयान जारी किया गया है और इसमें सिनसिनाटी हॉस्पिटल को धन्यवाद दिया गया है जहां पर उनका इलाज जारी था। उन्होंने आरोप लगाया है कि नॉर्थ कोरिया में उनके बेटे को टॉर्चर किया गया और इसकी वजह से ही उन्हें आज यह दिन देखने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया को धमकी दी है कि वह इस बर्बरता का बदला लेकर रहेंगे।
-
Benjamin Netanyahu: जिंदा हैं नेतन्याहू, PC में गरजे, कहा- 'ईरान की मिसाइल ताकत खत्म' -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Who Is Saeed Jalili: Ali Larijani के बाद सईद जलीली होंगे ईरान आर्मी के चीफ? क्यों कहते हैं 'जिंदा शहीद’? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
अमेरिका का ईरान पर महाविनाशक प्रहार! 2,200 किलो के बंकर बस्टर बमों से पाताल में छिपे मिसाइल अड्डों को किया राख -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
US Iran War: ईरानी Drones मचा रहे खाड़ी देशों में तबाही, जंग में फंसे जेलेंस्की से Trump ने लगाई मदद की गुहार -
Mujtaba Khamenei: अब इजराइल और अमेरिका होगा बर्बाद! मुजतबा खामेनेई का महा-ऐलान -
ईरान की मिसाइल का कतर के LNG सप्लाई हब पर हमला, चौंकाने वाला वीडियो आया सामने, क्या भारत पर आएगा नया संकट -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द












Click it and Unblock the Notifications