US Strikes on Venezuela LIVE: मादुरो को किडनैप किया गया-वेनेजुएला के रक्षा मंत्री
US Strikes on Venezuela LIVE: अमेरिका ने शनिवार को वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई की और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया, आज अमेरिकी कोर्ट में मादुरो की पहली पेशी होगी तो वहीं इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर डेल्सी रोड्रिग्ज अंतरिम राष्ट्रपति बनीं है, जबकि अमेरिका ने उन्हें चेतावनी दी है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
वेनेजुएला के बाद अब ट्रंप ने भारत को क्यों दी चेतावनी?
Donald Trump On India: 'अगर नहीं रुके तो झेलना होगा...', वेनेजुएला के बाद अब ट्रंप ने भारत को दी चेतावनी
तांत्रिकों ने 5 दिन पहले बता दिया था मादुरो होंगे गिरफ्तार
Venezuela crisis 2026: इस देश के तांत्रिकों ने 5 दिन पहले ही बता दिया था मादुरो का क्या होगा, अब सच हुई बात
अब यूरोप के इस बड़े क्षेत्र पर कब्जे की तैयारी में ट्रंप
Trump Greenland: वेनेजुएला के बाद यूरोप के इस बड़े क्षेत्र पर कब्जे की तैयारी में ट्रंप, सहयोगी देश को दी धमकी
US Strikes on Venezuela LIVE: कोई मारा नहीं गया, ट्रंप का बड़ा बयान
मुझे संभावित खतरे के बारे में पता था, यह बहुत खतरनाक ऑपरेशन था। हमारे कुछ लोग घायल हुए, लेकिन अभी सभी ठीक हैं... एक हेलीकॉप्टर को काफी नुकसान हुआ, लेकिन हमने सब कुछ वापस पा लिया, और कोई मारा नहीं गया... मुझसे यह मत पूछो कि कौन इंचार्ज है क्योंकि मैं तुम्हें जवाब दूंगा और यह बहुत विवादित होगा... हम इंचार्ज हैं-डोनाल्ड ट्रंप
#WATCH | On the US attack on Venezuela's capital, US President Donald J Trump says, "I knew the possible danger, it was a very dangerous operation. We had a few injured, but all are in good shape right now...One of the helicopters got hit pretty badly, but we got everything back,… pic.twitter.com/vSGETQxGmU
— ANI (@ANI) January 5, 2026
US Strikes on Venezuela LIVE: अमेरिकी कोर्ट में मादुरो की पहली पेशी आज
अमेरिकी कोर्ट में मादुरो की पहली पेशी आज है, इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर वेनेजुएला का नेतृत्व वॉशिंगटन की मांगों को नहीं मानता है तो अमेरिका वेनेजुएला के खिलाफ एक और मिलिट्री हमला कर सकता है। अमेरिका ने इस मिशन को ऑपरेशन एब्सोल्यूट-रिजॉल्व (OAR) नाम दिया है।












Click it and Unblock the Notifications