'हम ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करते', चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलकर बोले अमेरिकी विदेश मंत्री
China-America: चीन दौरे पर पहुंचे अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अमेरिका की चीन को लेकर 'वन चायना पॉलिसी' को दोहराया है। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सोमवार को कहा कि वाशिंगटन "ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करता है।" उन्होंने सोमवार को बीजिंग अमेरिकन सेंटर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह बात कही है। वहीं, उनके इस बयान को अमेरिकी विदेश विभाग की वेबसाइट पर पोस्ट की गई है।
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने अपनी बहुप्रतीक्षित चीन यात्रा के दौरान कहा, कि "हम ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करते हैं। लेकिन, हम किसी भी पक्ष द्वारा यथास्थिति में एकतरफा बदलाव के विरोध में हैं।" उन्होंने आगे कहा, कि "हम किसी भी पक्ष द्वारा यथास्थिति में किसी भी एकतरफा बदलाव के विरोध में हैं। हम क्रॉस-स्ट्रेट मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद करते हैं। हम ताइवान रिलेशंस एक्ट के तहत अपनी जिम्मेदारियों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

चीन में कई सालों के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री
आपको बता दें, कि करीब 5 सालों के बाद किसी अमेरिकी विदेश मंत्री का चीन दौरा हो रहा है और एंटनी ब्लिंकन उस वक्त चीन पहुंचे हैं, जब दोनों देशों के संबंध काफी तनावपूर्ण हो चुके हैं और आशंका है, कि ताइवान पर चीन किसी भी वक्त हमला कर सकता है।
ताइवान पिछले सात दशकों से अपने अलग संविधान और निर्वाचित नेताओं के साथ खुद को स्वशासित देश मानता है। जबकि बीजिंग, इसे चीन का विद्रोही प्रांत मानता है।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का बयान, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के संयुक्त राज्य अमेरिका की लंबे समय से चली आ रही 'एक चीन नीति' से स्पष्ट भटकाव है। इससे पहले दो मौकों पर, बाइडेन ने कहा था, कि चीन की आक्रमण की स्थिति में अमेरिका ताइवान की रक्षा करेगा, जिसको लेकर बीजिंग ने गहरी नाराजगी जताई थी।
ताइवान पर अमेरिकी विदेश मंत्री की टिप्पणी ने कई रिपब्लिकन नेताओं के पंखों को झकझोर कर रख दिया है, जिन्होंने बयान की कड़ी आलोचना की है। सेन मार्शा ब्लैकबर्न ने ट्विटर पर कहा, कि "शी जिनपिंग को खुश करने के लिए ब्लिंकन ने कम्युनिस्ट चीन के लिए उड़ान भरी और कहा, कि बाइडेन प्रशासन ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करता है।" उन्होंने कहा, कि "यह प्रशासन धमकियों के खिलाफ क्यों नहीं खड़ा हो रहा है औरकब यह स्वतंत्रता के लिए खड़ा होगा?"
चीन को खुश करने की कोशिश में अमेरिका?
एंटनी ब्लिंकेन ने सोमवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की और कहा, कि वे बुरी तरह से बिगड़े अमेरिका-चीन संबंधों को "स्थिर" करने पर सहमत हुए हैं, लेकिन अमेरिका के शीर्ष राजनयिक के मुताबिक, बीजिंग ने इस अनुरोध को खारिज कर दिया है, कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच बेहतर संचार बनाने की कोशिश होनी चाहिए।
शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद ब्लिंकन ने कहा, कि चीन सैन्य स्तर पर संपर्क बहाल करने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि, दोनों पक्षों ने दो दिनों की बातचीत के दौरान हुई प्रगति से खुद को संतुष्ट बताया।
बाद में ब्लिंकेन ने कहा, कि अमेरिका ने यात्रा के लिए सीमित उद्देश्य तय किए और उन्हें हासिल किया। उन्होंने लंदन में यूक्रेन पुनर्निर्माण सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, कि उन्होंने सेना से सेना के बीच संचार का मुद्दा "बार-बार" उठाया था।
आपको बता दें, कि अमेरिका ने कहा है कि, 2021 के बाद से चीन ने अमेरिकी रक्षा विभाग के उस अनुरोध को दर्जन भर से ज्यादा बार ठुकरा दिया है, जिसमें अमेरिका ने दोनों देशों की सेना के बीच संचार साधन स्थापित करने की मांग की थी।
एंटनी ब्लिंकन की यात्रा से वरिष्ठ अमेरिकी और चीनी अधिकारियों के बीच एक दूसरे के देशों में यात्राओं के एक नए दौर की शुरुआत होने की उम्मीद है। वहीं, माना जा रहा है, कि आने वाले महीनों में भारत या अमेरिका में शी जिनपिंग और बाइडेन के बीच एक बैठक होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications