पहली बार नार्थ कोरिया के बाहर चीन गए किम जोंग उन और अमेरिका को भी नहीं हुई खबर
नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपने अचानक चीन दौरे से अमेरिका में भी हलचल मचा दी है। किम जोंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मई में मुलाकात कर सकते हैं और इस मुलाकात से पहले किम का चीन पहुंचना वाकई हैरान करने वाली है।
वॉशिंगटन। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपने अचानक चीन दौरे से अमेरिका में भी हलचल मचा दी है। किम जोंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मई में मुलाकात कर सकते हैं और इस मुलाकात से पहले किम का चीन पहुंचना वाकई हैरान करने वाली है। उससे भी ज्यादा हैरानी इस बात पर होती है कि जिस अमेरिका के इंटेलीजेंस सिस्टम को दुनिया में बेस्ट माना जाता है उसे भी इस बात की कोई खबर नहीं थी कि किम, चीन जा रहे हैं। निश्चित तौर पर चीन ने यहां पर अमेरिका से एक बाजी जीत ली है। साल 2011 में सत्ता संभालने के बाद पहला मौका है जब वह अपने देश से बाहर गए हैं। उनके चीन दौरे के बार में सिर्फ तीन लोगों को ही मालूम है।

अमेरिका ने खबरों पर क्या कहा
इस बात की चर्चा जोरों पर है कि किम ने बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की है। दोनों के बीच हुई मुलाकात पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और बस कुछ बातों के आधार पर ही कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों नेताओं ने मुलाकात में कई अहम बातों पर चर्चा की है। व्हाइट हाउस का कहना है कि उसकी नजरें ट्रंप और किम की संभावित मुलाकात पर टिकी हैं। व्हाइट हाउस के डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी राज शाह ने इस पर कहा, 'हमारी नजरें अब से कुछ माह बाद होने वाली ट्रंप और किम की मुलाकात पर टिक गई हैं।' जब राज शाह से पूछा गया कि किम जोंग उन इस समय चीन में हैं तो उन्होंने इस तरह की खबरों की सत्यता पर कोई टिप्पणी करने से ही इनकार कर दिया। राज शाह ने कहा कि अभी हम इस तरह की खबरों की कोई पुष्टि नहीं कर सकते हैं। हमें नहीं मालूम है कि इन खबरों में कितनी सच्चाई है। राज शाह ने इस पर कहा, 'मैं सिर्फ यही कहूंगा कि वर्तमान समय में हम नॉर्थ कोरिया के साथ एक बेहतर मुकाम पर हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि राष्ट्रपति ने ज्यादा से ज्यादा देशों को इसमें शामिल किया है और दुनिया ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी और नॉर्थ कोरिया बातचीत के लिए राजी हुआ है।'
बेहतर होगा चीन से ही मांगे जवाब
ऐसा लग रहा है कि अमेरिका को किम के इस दौरे के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। व्हाइट हाउस के डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी राज शाह ने सोमवार को मीडिया से कहा कि वह अभी इन रिपोर्ट्स की पुष्टि नहीं कर सकते हैं और अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि जो भी बातें आ रही हैं वे वाकई में सही हैं या नहीं। वहीं अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जूलिया मैसन से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बस इतना ही जवाब दिया, 'बेहतर होगा कि इस बारे में चीन से ही सवाल पूछे जाएं।' वहीं दक्षिण कोरिया की ओर से भी कहा गया है कि उनके पास इस तरह की कोई जानकारी नहीं थी कि किम जोंग उन चीन जा रहे हैं। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने चुपचाप चीन का दौरा किया है। ब्लूमबर्ग की ओर से जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। किम के इस दौरे के बारे में ज्यादा जानकारी जैसे वह कहां रुके थे और उन्होंने किनसे मुलाकात की थी, फिलहाल मौजूद नहीं है। संवेदनशीलता की वजह से उन तीन लोगों की पहचान भी सार्वजनिक नहीं की गई है जिन्हें इस दौरे के बारे में पहले से ही मालूम था।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है?












Click it and Unblock the Notifications