आतंकियों की पनाहगाह बनने पर अमेरिका ने लगाई पाक को लताड़
वाशिंगटन। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित एक अमेरिकी यूनिवर्सिटी पर हुए आतंकी हमले के दो दिन बाद अमेरिका को पाकिस्तान को फटकार लगाई है। अमेरिका ने पाक को दो टूक कहा है कि वह आतंकवादियों में अंतर करना बंद करे और इस बात की गारंटी दे कि उसकी सरजमीं आतंकियों का पनाहगाह नहीं बनेगी।

बंद हो आतंकियों को पनाह
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता एलिजाबेथ ट्रूडो ने अमेरिका की ओर से बयान जारी किया। ट्रूडो ने कहा अमेरिका का लगातार इस बात को लेकर अपनी चिंता पाकिस्तान के सामने जाहिर कर चुका है कि उसके देश में किसी भी कीमत पर आतंकियों को जगह नहीं मिलनी चाहिए। ट्रूडो ने कहा कि काबुल में हुआ हमला उस अफगानिस्तान के सर्वश्रेष्ठ कॉलेज पर हुआ हमला है।
क्या कहा था जनरल शरीफ ने
ट्रूडो ने पाक आर्मी चीफ जनरल राहील शरीफ की उस बात की ओर भी ध्यान दिलाया, जिसमें उन्होंने आतंकवादियों के बीच अंतर नहीं करने की बात कही थी। ट्रूडो ने यह भी कहा कि पाक और अफगानिस्तान की सरकार को आपस में बात
करने की जरूरत है।
भारत पर ओबामा की राय
इससे पहले व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी जोश अर्नेस्ट ने गुरुवार को ही कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत को अमेरिका का साझीदार बताया है।
अर्नेस्ट ने कहा कि राष्ट्रपति ओबामा का मानना है कि भारत और अमेरिका के बीच प्रभावी सहयोग से दोनों देशों की अर्थव्यवस्था में सुधार हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications