US Shooting: अमेरिका में गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, तीन घायल
वाशिंगटन। US Shooting: अमेरिका के इलिनॉयस राज्य में गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस ने बताया कि एक बंदूकधारी ने रॉकफोर्ड के बाउलिंग एली में फायरिंग शुरू कर दी जिसमें तीन लोग मारे गए हैं जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद रॉकफोर्ड सिटी पुलिस ने ट्विटर पर लोगों से अपील की कि वे घटनास्थल से दूर रहें क्योंकि अभी स्थिति ठीक नहीं है और पुलिस जगह को खाली करा रही है।

पुलिस चीफ ने बताया कि "अभी जांच जारी है। अभी तक तीन लोगों के बारे में पता चला है जिनकी मौत हो चुकी है।"
उन्होंने बताया कि तीन और लोग हैं जो गोलीबारी में घायल हुए हैं और उन्हें स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अभी तक हमारी जांच सही दिशा में जा रही है।
डॉन कॉर्टर लेन जिस इलाके में यह घटना हुई है उसके फेसबुक पेज पर लिखा गया है कि 'प्रार्थना करिए।' फिलहाल गोलीबारी की वजह का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications