'हेट स्पीच' मामले में एलन मस्क के फैसले पर अमेरिकी सीनेटर ने कहा शुक्रिया, जानिए क्या है मामला ?


हेट स्पीच के खिलाफ एलन मस्क के ऐक्शन की तारीफ
अमेरिका के फ्लोरिडा से सीनेटर रिक स्कॉट ने चिट्ठी लिखकर ट्विटर सीईओ एलन मस्क का धन्यवाद दिया है। स्कॉट ट्विटर चीफ से इस बात से खुश हैं कि वे अमेरिकी रैपर ये का अकाउंट सस्पेंड किए जाने के 'फैसले के साथ खड़े रहे'। रैपर ये को पहले केने वेस्ट के नाम से जाना जाता था। हिल की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को मस्क को भेजे खत में अमेरिकी सीनेटर ने कहा है, 'यहूदी समुदाय के खिलाफ हिंसा और नफरत को रोकने के लिए यह निर्णायक कार्रवाई जरूरी थी, जो कि आपके प्लेटफॉर्म पर की गई इन घृणित टिप्पणियों और पोस्ट से प्रेरित हो सकते थे।'

'उन्होंने हिंसा को उकसाने के हमारे नियमों का उल्लंघन किया'
शुक्रवार को रैपर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। अमेरिकी सीनेटर ने इस मामलें में ट्विटर के नए बॉस के नजरिए की सराहना की है। उन्होंने कहा है, '(यह) फ्री स्पीच के लिए खड़े होने और हेट स्पीच और स्पीच के बीच एक उचित अंतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो कि (हेट स्पीच) इसके जागृत मूल्यों के साथ मेल नहीं खाते हैं।' इससे पहले मस्क ने 22-बार के ग्रैमी अवार्डी का ट्विटर अकाउंड सस्पेंड किए जाने की ट्विटर पर ही पुष्टि की थी। केने वेस्ट पर कार्रवाई करने की एक यूजर की मांग पर ट्विटर चीफ ने ट्वीट किया था, 'मैंने अपनी ओर से पूरी कोशिश की। फिर भी, उन्होंने हिंसा को उकसाने के हमारे नियमों का उल्लंघन किया। अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा।'

रैपर रे पर कई विवादित ट्वीट के आरोप
अमेरिकी एंटरटेनमेंट न्यूज आउटलेट 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के मुताबिक 'प्रेज गॉड' रैपर ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटरफॉर्म का इस्तेमाल कई विवादास्पद ट्वीट करने के लिए किया है। इसमें कुछ टेक्स्ट उन्होंने अपने और मस्क के बीच भी लिखे हैं। जिस ट्वीट को ट्विटर ने बाद में डिलीट कर दिया, उसमें रनवे सिंगर ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें ऐसा लग रहा था कि स्वास्तिक स्टार ऑफ डेविड के साथ मिला दिया गया है।

हिंसा के लिए उकसाने के लिए निलंबित- मस्क
अपने ट्विटर पोस्ट में टेस्ला के सीईओ ने लिखा, 'सिर्फ यह स्पष्ट कर रहा हूं कि उनके अकाउंट को हिंसा के लिए उकसाने के लिए निलंबित किया जा रहा है, न कि अरी द्वारा मेरी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ के लिए....सच कहूं तो मैंने उन तस्वीरों को वजन कम करने में प्रोत्साहित करने वाला पाया। ' इससे पहले भी अक्टूबर में भी रैपर के ट्विटर अकांट को उनके यहूदी-विरोधी टिप्पणियों के लिए प्रतिबंधित किया गया था। इसी तरह की पाबंदी उनके इंस्टाग्राम पर भी लगाई गई थी।

पहले भी विवाद खड़ा किया था
रिपोर्ट के मुताबिक 45 साल के रैपर ये के ट्वीट ने सिर्फ उनके बयान में आग डालने का ही काम किया था। उन्होंने यह कहकर बहुत बड़ा विवाद खड़ा किया था कि वे एलेक्स जोन्स के 'इंफोवर्स शो' के तुलना में एडोल्फ हिटलर को ज्यादा पसंद करते हैं। उनके इस बयान में अमेरिकी सांसदों के बीच भी खलबली मचा दी थी। खासकर रिपब्लिकंस ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications