अमेरिका के सेनेटर का बड़ा दावा, जो बाइडेन की टीम को वैक्सीन की तैयारी की नहीं दी जाएगी जानकारी

वॉशिंगटन। अमेरिका में नए राष्ट्रपति का निर्वाचन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। एक तरफ जहां जो बाइडेन रिकॉर्ड वोट के साथ देश के अगले राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं तो दूसरी तरफ अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी भी अपनी हार मानने को तैयार नहीं हैं, यही वजह है कि राष्ट्रपति प्रशासन अभी भी भविष्य के फैसलों को किसके साथ साझा करे इसको लेकर दुविधा में हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अधिकारी का कहना है कि कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर क्या प्रयास किए जा रहे हैं इसके बारे में प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन को अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है और ना ही इसकी जानकारी देने की आगे कोई योजना है।

joe

सिनेटर क्रिस मर्फी ने ट्वीट करके कहा कि ट्रंप प्रशासन के साथ वैक्सीन के वितरण को लेकर कॉन्फ्रेंस से अभी लौटा हूं। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन की टीम के किसी भी सदस्य को अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है और ना ही उनका ऐसा करने का कोई प्लान है। यह एक तरह से उनके लिए (बाइडेन टीम) बड़ी पीड़ा की बात है। बता दें कि गुरुवार को सभी सिनेटर को वैक्सीन के वितरण की जानकारी देने के लिए मीटिंग का आयोजन किया गया था

वहीं व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ब्रायन मॉर्गेंस्टन ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है कि वैक्सीन वितरण की जानकारी बाइडेन की टीम को दी जाएगी या नहीं। लेकिन उन्होंने कहा कि वैक्सीन वितरण की योजना सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल और स्टेट गवर्नर के यहां बन रही है और यहां यह जानकारी आम लोगों के लिए उपलब्ध है। ब्रायन ने कहा कि वैक्सीन का उत्पादन चल रहा है, डॉक्टर स्लोई ने पु्टि की है कि 20 मिलियन अमेरिकी लोगों पर नजर रखी जा रही है जिन्हें दिसंबर माह में वैक्सीन दी जाएगी, इसके बाद हर महीने लाखों लोगों को यह वैक्सीन दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+