अमेरिकी संसद ने आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान को खूब लताड़ा
वाशिंगटन। अमेरिकी सिनेट ने आतंकवाद को समर्थन देने के मुद्दे पर पाकिस्तान को खूब लताड़ा और खरी खोटी सुनाई। सासंदों ने पाकिस्तान की खुलेआम जोरदार आलोचना की और कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद नहीं करता तो अमेरिका उसे ऐड देना कम कर दे।

पाकिस्तान करता है अमेरिकी सैनिकों की हत्या
अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका के करदाताओं के पैसों से उसको मदद दी जाती है और वह अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की हत्या करवाता है।
सांसदों ने दी पाकिस्तान को धमकी
अमेरिकी सिनेटर्स ने पाकिस्तान को दोहरा चरित्र वाला देश बताया। सिनेटर्स ने पाकिस्तान को धमकी दी कि वह बरसों से अमेरिकी डॉलर पर पल रहा है और उसको दी जा रही मदद में और कटौती की जा सकती है।
आतंकियों को पनाह देता है पाकिस्तान
रिपब्लिकन सिनेटर बॉब कॉर्कर ने पाकिस्तान के बारे में कहा कि एक तरफ अमेरिका ड्रोन से आतंकियों पर हमला करता है और दूसरी तरफ वे आतंकी पाक के शहरी कस्बाई इलाकों में जाकर छुप जाते हैं, वहां अपना इलाज कराते हैं। पाकिस्तान आतंकियों का सुरक्षित पनाहगाह बन चुका है।












Click it and Unblock the Notifications