भारतवंशी सीमा वर्मा बनीं ट्रंप सरकार में अमेरिकी स्वास्थ्य सेवाओं की प्रमुख

सीमा वर्मा करीब एक खरब डॉलर की हेल्थ केयर एजेंसी सेंटर फॉर मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विसेज की प्रमुख के तौर पर ट्रंप प्रशासन की नीतियों को आगे बढ़ाएंगी।

वाशिंगटन। अमेरिकी सीनेट ने ट्रंप प्रशासन में सेंटर्स फॉर मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विसेज के प्रमुख के पद के लिए भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक सीमा वर्मा के नाम को मंजूरी दी है। सीनेट ने 43 के मुकाबले 55 वोट से वर्मा के नाम को मंजूरी दी।

भारतवंशी सीमा वर्मा बनीं अमेरिकी स्वास्थ्य सेवाओं की प्रमुख

सीमा वर्मा करीब एक खरब डॉलर की हेल्थ केयर एजेंसी सेंटर फॉर मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विसेज की प्रमुख के तौर पर ट्रंप प्रशासन की नीतियों को आगे बढ़ाएंगी। सीमा वर्मा को अमेरिका के उप-राष्ट्रपति माइक पेंस का करीबी माना जाता है। माना जा रहा है कि पेंस के करीब होने की वजह से ही सीमा वर्मा को ये जिम्मेदारी दी गई है।

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने कार्यकाल में जो हेल्थकेयर नीति लागू की थी, उसको ट्रंप सरकार खत्म करना चाहती है। इसी नीति के तहत सीमा वर्मा की नियुक्ति की गई है। सीमा वर्मा ट्रंप सरकार की नीतियों को स्वास्थय सेवाओं में लागू करेंगीं। स्वास्थ्य नीति सलाहकार सीमा वर्मा इंडियाना सहित कई राज्यों में स्वास्थ्य देखरेख सुधारों की प्रमुख योजनाकार रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+