जम्मू कश्मीर में पाबंदी और लोगों को नजबरंद किए जाने पर अमेरिका ने जताई चिंता
Recommended Video
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के हालात पर अमेरिका लगातार अपनी नजर बनाए हुए है। जम्मू कश्मीर में जिस तरह से स्थानीय लोगों पर पाबंदी है और तमाम लोगों को नजरबंद किया गया है, उसपर अमेरिका ने अपनी चिंता जाहिर की है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि हम जम्मू कश्मीर में लोगों को नजबरंद किए जाने और लोगों पर लगी पाबंदी की रिपोर्ट को लेकर हम चिंतित हैं। अमेरिका की ओर से कहा गया है कि हम अपील करते हैं कि मानवाधिकारों का सम्मान किया जाए, कानूनी तरीकों का प्रयोग किया जाए, साथ ही जो लोग यहां के फैसले से प्रभावित हैं उनसे बातचीत की जाए।

पाक को चेताया
इसके साथ ही अमेरिका ने पाकिस्तान को भी चेताया है कि सीमा पार से भी शांति और स्थिरता को बरकरार रखने की जरूरत है, एलओसी और सीमा पार से होने वाले आतंकवाद को रोकने की जरूरत है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का स्वागत करते हैं, उन्होंने कहा है कि जल्द ही जम्मू कश्मीर की राजनीतिक स्थिति को सामान्य किया जाएगा। हम कश्मीर और अन्य मसले पर भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत के लिए लगातार अपनी मदद देने को तैयार हैं।
पीएम मोदी से ट्रंप की मुलाकात
बता दें कि तीन दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जम्मू कश्मीर के हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जी-7 समिट के दौरान विस्तार से बात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान 1947 से पहले एक ही थे, लिहाजा हम दोनों के बीच के सभी मुद्दे द्वीपक्षीय वार्ता से ही सुलझेंगे, साथ ही पीएम मोदी ने किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से साफ इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच कई द्वीपक्षीय मसले हैं, हम किसी तीसरे देश को परेशान नहीं करना चाहते हैं। हम इन मसलों को बातचीत के जरिए सुलझा सकते हैं।
दोनों देश सुलझा सकते हैं मसला
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि हालात उनके नियंत्रण में हैं। मेरा पीएम मोदी और इमरान खान दोनों से अच्छा संबंध है, मुझे उम्मीद है कि ये दोनों मिलकर समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। मंगलवार को पाकिस्तान ने यूएन को एक पत्र लिखा था, जिसमे कहा गया था कि जम्मू कश्मीर में मानवाधिकारों का बड़े स्तर पर उल्लंघन किया जा रहा है। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था कि पाकिस्तान को व्यापार को बढ़ावा देना चाहिए नाकि आतंकवाद को, पाकिस्तान को एक अच्छे पड़ोसी की तरह बर्ताव करने की जरूरत है।
-
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications