एनएसजी मुद्दे पर पाक से नाराज अमेरिका,दिया दो-टूक जवाब
वाशिंगटन। एनएसजी मुद्दे पर पिछले कुछ दिनों से भारत की एंट्री पर जारी विवाद पर अमेरिका ने नाराजगी भरा रुख अख्तियार कर लिया है। अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा है कि भारत की एनएसजी सदस्यता का हथियारों से कोई लेना देना नहीं है।
पढ़ें-भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान की नई साजिश
भारत के एनएसजी के सदस्य बनने को लेकर पाकिस्तान की ओर से जताए जा रहे विरोध पर अमेरिका ने पाक को साफ-साफ जवाब दिया है। अमेरिका ने कहा है कि परमाणु ऊर्जा के असैन्य इस्तेमाल के बारे में है।
पाक को समझना होगा
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता टोनर ने कहा कि यह हथियारों की दौड़ के बारे में और परमाणु हथियारों के बारे में नहीं है। यह परमाणु ऊर्जा का प्रयोग शांतिपूर्ण असैन्य कार्यों में करने के बारे में है। इसलिए हम निश्चित तौर पर यह उम्मीद करते हैं पाकिस्तान इसे
समझेगा।
कोई भी देश बन सकता है एनएसजी मेंबर
पाकिस्तान ग्रुप में भारत की एंट्री का इस आधार पर विरोध कर रहा है कि भारत को इस समूह की सदस्यता मिलने से क्षेत्र में परमाणु हथियारों की दौड़ को गति मिलेगी। अमेरिका ने साफ कर दिया है कि कोई भी देश इसकी सदस्यता के लिए आवेदन कर सकता है।













Click it and Unblock the Notifications