अमेरिका ने कहा, आईएसआईएस ने इराक में किया नरसंहार
वाशिंगटन। अमेरिका ने गुरुवार को माना है कि आईएसआईएस आतंकियों ने इराक में नरसंहार को अंजाम दिया है। अगर ऐसे में किसी तरह की स्वतंत्र जांच के कोई प्रयास होते हैं तो अमेरिका इसमें सहयोग करेगा।

आपको बता दें कि अमेरिकी सरकार की ओर से किसी घटना को नरसंहार मानना एक कानूनी प्रक्रिया है। इसके बाद उस घटना को एक अलग तरह से देखा जाता है और उसके लिए एक अलग कानूनी प्रक्रिया होती है।
सोते रह गए ओबामा और 20 से 20,000 हो गए आतंकी
अमेरिकी विदेश सचिव जॉन कैरी ने कहा कि आईएसआईएस आतंकियों ने क्रिश्चियन, यजिदी और शिर्त मुसलमान जैसे अल्पसंख्यकों समुदाय के खिलाफ इस नरसंहार को अंजाम दिया है। इसलिए अमेरिका पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए हर तरह से मदद करने को तैयार है।
कैरी ने यह भी माना कि आतंकी जिस तरह से सीरिया और इराक में लोगों पर जुल्म ढा रहे हैं वह काफी परेशान करने वाला है। साथ ही यह किसी भी व्यक्ति के मानवता पर बने भरोसे को डिगाने के लिए काफी है।












Click it and Unblock the Notifications