अमेरिका ने भारत को लौटाई 307 प्राचीन चीजें, 11वीं सदी की लक्ष्मी-विष्णु की मूर्ति भी शामिल
अमेरिका ने ऐतिहासिक महत्व की कई चीजों समेत 307 प्राचीन वस्तुओं को भारत को लौटा दिया जिन्हें चुराकर या तस्करी के जरिये देश से बाहर ले जाया गया था। इन वस्तुओं की कीमत करीब 32.93 करोड़ रुपये यानी 40 लाख अमेरिकी डॉलर है।
अमेरिका ने भारत को एतिहासिक महत्व से जुड़ीं 307 प्राचीन वस्तुओं (antiquities)को लौटाया है। इन सभी वस्तुओं को तस्करी के जरिए भारत से अमेरिका ले जाया गया था। इनकी कीमत लगभग चार मिलियन डॉलर बताई जा रही है। मैनहटन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय ने इन वस्तुओं में से अधिकतर वस्तुएं कला की चोरियां करने वाला कुख्यात तस्कर सुभाष कपूर (smuggler Subhash Kapoor) से जब्त की हैं। सुभाष कपूर 2012 से तमिलनाडु के त्रिची की जेल में बंद है।
Photo: PTI


सुभाष कपूर से बरामद हुईं 235 प्राचीन वस्तुएं
मैनहट्टन जिला अटॉर्नी एल्विन ब्रैग ने भारत को करीब 40 लाख अमेरिकी डॉलर की 307 प्राचीन वस्तुएं लौटाने की सोमवार को घोषणा की। ब्रैग ने कहा कि तस्करों ने इन प्राचीन वस्तुओं कई स्थानों से चोरी किया था। इन तस्करों ने वस्तुओं के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व के प्रति कोई सम्मान नहीं दिखाया। ब्रैग ने कहा कि उन्हें इन प्राचीन वस्तुओं को भारत को वापस लौटाने पर गर्व महसूस हो रहा है। ब्रैग ने कहा कि 235 प्राचीन वस्तुएं सुभाष कपूर के पास पाई गई थीं।

आर्क परिकारा भी बरामद
सुभाष कपूर ने ये वस्तुएं अफगानिस्तान, कंबोडिया, भारत, इंडोनेशिया, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, थाईलैंड आदि देशों से तस्करी करवाई थीं। भारत के हवाले किए गए इन सामानों में से एक आर्क परिकारा भी है। संगमरमर से तैयार यह परिकारा 12-13वीं शताब्दी की है। इसकी कीमत लगभग 85,000 अमेरिकी डॉलर बताई जाती है। इसे सुभाष कपूर ने मई 2002 में तस्करी कर न्यूयार्क भेजा था। साल 2007 में सुभाष कपूर ने आर्क परिकारा को नाथन रुबिन इडा लड्ड फैमिली फाउंडेशन को दान कर दिया था, जिन्होंने 2007 में येल यूनिवर्सिटी आर्ट गैलरी को इस दान कर दिया।

अमेरिका ने 2021 में 157 पुरानी चीजें लौटाईं
बीते साल पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिका ने 157 प्राचीन वस्तुएं लौटाई थीं। पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दोनों नेताओं ने सांस्कृतिक वस्तुओं की चोरी, अवैध व्यापार और तस्करी से निपटने के अपने प्रयासों को मजबूत करने को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर की थी। पिछले साल, अमेरिका ने भारत को अनुमानित 1.23 अरब रुपये यानी 15 मिलियन डालर मूल्य की 248 प्राचीन वस्तुएं लौटाई थीं।

मध्य भारत की से लूटी गई मूर्ति भी लौटाई गई
होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन न्यूयॉर्क के कार्यवाहक विशेष एजेंट प्रभारी माइकल अल्फोंसो ने कहा कि इन वस्तुओं को हासिल करने में उनकी टीम को पंद्रह सालों की मेहनत लगी है। अल्फोंसो की टीम ने एक और कुख्यात डीलर नैन्सी वीनर को भी पकड़ा था। नैन्सी को 2021 में चोरी की संपत्ति के मामले में दोषी ठहराया गया था। वीनर से जब्त की गई प्राचीन वस्तुओं में विष्णु, लक्ष्मी और गरुड़ की करीब 11वीं शताब्दी की मूर्ति हैं। इसे मध्य भारत के एक मंदिर से लूटा गया और न्यूयॉर्क काउंटी में तस्करी कर लाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications