Video: PM मोदी के स्वागत के लिए बेताब हुआ अमेरिका.. सीनेटर्स और सांसदों से छिपाए नहीं छिप रही खुशी..
PM Modi US Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले हफ्ते अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं, लेकिन उनकी यात्रा से पहले ऐसा लग रहा है, कि उनके स्वागत के लिए अमेरिका बेताब हो गया है। अमेरिका के सांसद और अमेरिका के सीनेटर्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक के बाद एक वीडियो डालकर अपनी खुशी जता रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को अमेरिका में होंगे और उस दिन वो यूनाइटेड नेशंस के योगा डे कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जहां यूएन चीफ खुद भी पीएम मोदी के साथ योग करेंगे। वहीं, 21 जून की शाम को पीएम मोदी के लिए बाइडेन परिवार एक अंतरंग डिनर पार्टी देगा, जिसमें चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। वहीं, 22 जून को व्हाइट हाउस की तरफ से पीएम मोदी के सम्मान में डिनर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसे राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन होस्ट करेंगी।

अमेरिका हो रहा स्वागत के लिए अधीर
अमेरिका के सांसद एडम स्मिथ ने एक वीडियो सोशल मीडिया ट्वीटर पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर अपनी खुशी जताई है औऱ कहा है, कि 'मैं प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका में स्वागत करता हूं और अमेरिका की यात्रा करने के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हं।'
सांसद एडम स्मिथ ने वीडियो में कहा, कि "हम (अमेरिका-भारत) एक मजबूत संबंध साझा करते हैं। मैं दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ता हुआ देख रहा हूं और पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा करने का फैसला करना, एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।"
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त राज्य अमेरिका की राजकीय यात्रा से पहले, ओहियो सीनेटर शेरोड ब्राउन ने कहा है, कि दोनों राष्ट्र साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के माध्यम से एकजुट हैं। उन्होंने कहा, कि अमेरिका भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए हर तरह के रास्ते तलाशने को उत्सुक है।
अमेरिका में भारतीय दूतावास द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में, शेरोड ब्राउन ने कहा, कि "प्रधानमंत्री मोदी, संयुक्त राज्य अमेरिका में आपका स्वागत है। ओहायो में हमारे राज्य में लगभग हर जगह एक मजबूत भारतीय अमेरिकी समुदाय है, जो अलग अलग व्यवसायों के मालिक, उद्यमी, शिक्षक, छात्र, डॉक्टर, कार्यकर्ता, अधिवक्ता और नेता हैं। भारतीय अमेरिकी, सेना में सम्मानपूर्वक हमारे देश की सेवा करते हैं। वे हमारे राज्य के ताने-बाने का हिस्सा हैं।"
अमेरिका में भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'हम अपने दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए हर तरह के तरीके खोजने के लिए तत्पर हैं।'
पीएम के दौरे को ऐतिहासिक बता रहा अमेरिका
वहीं, अमेरिकी विदेश विभाग के आधिकारिक प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने गुरुवार (स्थानीय समय) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कि भारत के साथ अमेरिकी साझेदारी "सबसे परिणामी संबंधों" में से एक है और दोनों देश सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर मिलकर काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
हालांकि मैथ्यू मिलर ने पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान जिन मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, उनके बारे में ब्योरा देने से परहेज किया। उन्होंने कहा, कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन पीएम मोदी और भारतीय प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों को अमेरिका में देखने के लिए उत्सुक हैं।
मैथ्यू मिलर ने कहा, "इसलिए मैं व्हाइट हाउस के कार्यक्रम को उनसे पहले नहीं बताना चाहता, जो निश्चित रूप से प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करेगा। व्हाइट हाउस ही आने वाले दिनों में यात्रा के बारे में और घोषणाएं करेंगे, जो अगले सप्ताह की यात्रा से पहले होगी।"












Click it and Unblock the Notifications