'भारत ने अमेरिका में भी चलाया होगा ऑपरेशन', आतंकी हरदीप के मरने पर बिलबिलाई इल्हान उमर, उगला जहर
Ilhan Omar on India-Canada Row: भारत और कनाडा के बीच जारी खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद इल्हान उमर भी कूद गई हैं। इल्हान उमर अपने एंटी-इंडियाी एजेंडे के लिए कुख्यात रही हैं और वो पाकिस्तान की चहेती रही हैं। उन्हें कई मौकों पर भारत के खिलाफ जहर उगलते देखा गया है।
इस बार इल्हान उमर ने मांग की है, कि अमेरिका में भी जांच होनी चाहिए, कि क्या भारत ने कनाडा जैसा ऑपरेशन अमेरिका में तो नहीं किया है।

इल्हान उमर ने क्या कहा?
इल्हान उमर ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा है, कि "कनाडा के नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की भारत सरकार द्वारा हत्या किए जाने का आरोप बेहद चिंताजनक है। अमेरिका को कनाडाई जांच का पूरा समर्थन करना चाहिए।"
इल्हान उमर ने आगे लिखा है, कि "हम इस बारे में भी जानकारी देने का अनुरोध कर रहे हैं, कि क्या संयुक्त राज्य अमेरिका में भी इसी तरह के ऑपरेशन चल रहे हैं।"
इल्हान उमर के इस ट्वीट के जवाब में शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने करारा जवाब दिया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने इल्हाम उमर के ट्वीट को रीट्विट करते हुए लिखा है, कि "बैठ जाइये, प्रतिनिधि महोदया, मैं एक भारतीय सांसद के रूप में भारतीय विदेश मंत्रालय से आग्रह करती हूं, कि इस बात की जांच की जाए, कि कैसे अमेरिका की एक चुनी हुई प्रतिनिधि, पाकिस्तान से फंड लेकर, जम्मू-कश्मीर की शांत में हस्तक्षेप कर रही है।"
जहरीली बयानबाजी में हैं माहिर इल्हान
इल्हान उमर, एक सोमाली मूल की अमेरिकी नागरिक हैं, जो राष्ट्रपति जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता हैं। इल्हान उमर ने भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए कुख्यात हैं और पिछले साल उन्होंने पीओके का भी दौरा किया था, जिसपर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
पीओके की अपनी यात्रा के बाद उन्होंने कहा था, कि कश्मीर को संयुक्त राज्य अमेरिका से ज्यादा ध्यान देना चाहिए, जिसकी भारत ने कड़ी निंदा की थी।
इल्हान उमर की मानसिकता वही है, जो पाकिस्तानी नेताओं की होती है, जो अमेरिका जैसे देश में रहने के बाद भी अपनी संकीर्ण और सांप्रदायिक मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाई हैं। इल्हान उमर ने पीओके का दौरा करने के बाद कहा था, कि 'मुझे नहीं लगता है कि, कांग्रेस में (अमेरिकी संसद में) इसके (कश्मीर) बारे में किसी भी तरह की कोई बात की जा रही है, या फिर प्रशासन (बाइडेन प्रशासन) के अंदर ही किसी तरह की बात की जा रही है'।

पाकिस्तान की चहेती हैं इल्हान
इल्हान उमर, जिन्होंने पिछले अप्रैल में पाकिस्तान का दौरा किया और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सहित शीर्ष पाक नेताओं से मुलाकात की थी और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की यात्रा की, उन्होंने अभी तक अमेरिकी संसद को ये नहीं बताया है, कि उनके दौरे को किसने स्पांसर किया था और उनके पास पाकिस्तान का दौरा करने के लिए पैसा कहां से आया?
वहीं, भारत ने अमेरिकी कांग्रेस सांसद इल्हान उमर की पीओके यात्रा की निंदा करते हुए कहा था, कि इस क्षेत्र की उनकी यात्रा ने देश की संप्रभुता का उल्लंघन किया है और यह उनकी "संकीर्ण मानसिकता" की राजनीति को दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications