जब रेड कार्पेट पर लहंगा-चोली पहनकर आई यह हॉट एंड सेक्‍सी ऐक्ट्रेस, मचा बवाल

25 वर्षीय अभिनेत्री को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि उनका ये लुक बॉलीवुड से इंसपायर्ड है और वह नए कल्चर को रेड कार्पेट पर लाना चाहती थीं।

मुंबई। रविवार को लॉस एंजिलिस में हुए एमटीवी मूवी एंड टीवी अवॉर्ड 2017 के कार्यक्रम में अमरिकन टीवी एक्‍ट्रेस फराह अब्राहम लहंगा-चोली पहनकर आईं। इसके अलावा फराह ने बिंदी, मांग टीका, मेहंदी और चूडि़यां भी पहन रखी थीं। फराह ने बताया कि इस लुक के लिए वो बॉलीवुड से प्रेरित हुई हैं। फराह ने इस लुक में अपनी तस्‍वीरें अपने सोशल हैंडल पर शेयर किया है।

लोगों को नहीं पसंद आया फराह का ये लुक

लोगों को नहीं पसंद आया फराह का ये लुक

फराह बिंदी और मेहंदी लगाकर एकदम भारतीय लग रही थीं लेकिन सोशल मीडिया को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया। कई लोगों ने उनके कपड़ों को इवेंट के हिसाब से गलत बताया तो कई लोगों ने कहा कि फराह ने ये हरकत केवल अटेंशन पाने के लिए की है।

 उन्‍होंने क्‍यों चुना ये ड्रेस

उन्‍होंने क्‍यों चुना ये ड्रेस

कुछ लोगों ने कहा कि फराह न ही भारतीय हैं और न ही बॉलीवुड से उनका कोई ताल्लुक है तो उन्होंने ये कपड़े क्यों चुने।

फराह को नहीं पड़ता फर्क

फराह को नहीं पड़ता फर्क

25 वर्षीय अभिनेत्री को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि उनका ये लुक बॉलीवुड से इंसपायर्ड है और वह नए कल्चर को रेड कार्पेट पर लाना चाहती थीं। फराह ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालते हुए लिखा, 'बेस्ट ड्रेस्ड'।

कहीं ब्रांड को प्रमोट के लिए तो नहीं पहना ड्रेस

कहीं ब्रांड को प्रमोट के लिए तो नहीं पहना ड्रेस

एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा, "ये अपने इंडियन बुटीक को सपोर्ट करने के लिए ऐसे ड्रेसेस पहन रही है।" ऐसे कई कमेंट्स के साथ यूजर्स ने फराह को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+