PM मोदी पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर अमेरिका का शानदार जवाब, PAK पत्रकार की बोलती बंद

BBC Documentary को लेकर भारत में अच्छा-खासा बवाल मचा हुआ है और भारत सरकार ने विवादित डॉक्यूमेंट्री को भारत में बैन कर दिया है। लेकिन, पीएम मोदी के विरोधी कई मंचों पर इस मुद्दे को उठा रहे हैं।

US on PM Modi BBC Documentary

US on PM Modi BBC Documentary: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर बीबीसी के डॉक्यूमेंट्री पर भारत में बवाल मचा हुआ है और भारत सरकार ने देश में डॉक्यूमेंट्री को बैन कर दिया है। वहीं, अब बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर अमेरिका की प्रतिक्रिया आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस से इस बाबत पाकिस्तान के एक पत्रकार ने सवाल पूछा था, जिसपर अमेरिका की तरफ से शानदार जवाब दिया गया है और पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद कर दी गई है।

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर US की प्रतिक्रिया

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर US की प्रतिक्रिया

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, कि "मुझे उस डॉक्यूमेंट्री की जानकारी नहीं है, जिसके बारे में आप बात कर रहे है। लेकिन, मैं उस साझा मूल्यों से परिचित हूं, जो अमेरिका और भारत, दो संपन्न और जीवंत लोकतंत्रों के रूप को लागू करते हैं।" सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को एक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, कि ऐसे कई तत्व हैं जो भारत के साथ अमेरिका की वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करते हैं, जिसमें राजनीतिक, आर्थिक और असाधारण रूप से लोगों के बीच गहरे संबंध शामिल हैं।

Recommended Video

    PM Modi पर बनी BBC डॉक्यूमेंट्री पर विवाद,ट्वीट्स ब्लॉक,विपक्ष ने बताया ‘सेंसरशिप’ | वनइंडिया हिंदी
    'भारत का लोकतंत्र जीवंत'

    'भारत का लोकतंत्र जीवंत'

    अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए भारत के लोकतंत्र को जीवंत बताया है और उन्होंने कहा, कि "हम हर उस चीज़ को देखते हैं, जो हमें एक साथ जोड़ती है, और हम उन सभी तत्वों को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं, जो हमें एक साथ बांधते हैं।" इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका और भारत के बीच राजनयिक संबंधों को भी रेखांकित किया। इसके साथ ही उन्होंने इस तथ्य पर भी जोर दिया, कि अमेरिका भारत के साथ जो साझेदारी साझा करता है, वह असाधारण रूप से गहरी है और दोनों राष्ट्र उन मूल्यों को साझा करते हैं, जो अमेरिकी लोकतंत्र और भारतीय लोकतंत्र के लिए सामान्य हैं। उन्होंने कहा, कि "मुझे इस डॉक्यूमेंट्री के बारे में जानकारी नहीं है, जिसकी आप बात कर रहे हैं, लेकिन मैं मोटे तौर पर कहूंगा, कि ऐसे कई तत्व हैं, जो वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित करते हैं, जो हमारे भारतीय भागीदारों के साथ है।"

    भारत-अमेरिका में गहरे संबंध

    भारत-अमेरिका में गहरे संबंध

    उन्होंने कहा, कि भारत और अमेरिका के बीच काफी करीबी राजनीतिक संबंध हैं, आर्थिक संबंध हैं, और संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच लोगों के बीच असाधारण रूप से गहरे संबंध हैं। लेकिन, उन अतिरिक्त तत्वों में से एक वे मूल्य हैं, जिन्हें हम साझा करते हैं जो अमेरिकी लोकतंत्र और भारतीय लोकतंत्र के लिए सामान्य हैं।" पिछले हफ्ते, यूके के प्रधान मंत्री ऋषि सनक ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव किया था और बीबीसी डॉक्यूमेंट्री सीरिज से खुद को अलग कर लिया था और उन्होंने कहा था, कि वह अपने भारतीय समकक्ष के चरित्र चित्रण से सहमत नहीं हैं। आपको बता दें, कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पाकिस्तानी मूल के सांसद इमरान हुसैन द्वारा ब्रिटिश संसद में उठाए गए सवाल पर जोरदार जवाब दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+