'मेरा रोम-रोम अमेरिका के लिए', राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप

US Presidential Election Result 2024: अमेरिका के राष्‍ट्रपति चुनाव 2024 में डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर को हरा कर जीत हासिल कर ली है। Fox News ने ट्रंप की जीत का ऐलान कर दिया है। इसके बाद डोनॉल्‍ड ट्रंप दूसरी बार राष्‍ट्रपति बनते व्हाइट हाउस में वापसी कर अमेरिका की बागडोर फिर संभालने जा रहे हैं।

डोनाल्‍ड ट्रंप की ये ऐतिहासिक जीत हासिल करने का सफर बेजोड़ उतार-चढ़ाव से भरा है, जिसमें उनकी जान पर दो बार हमले भी शामिल हैं। राष्‍ट्रपति चुनाव जीतने के बाद डोनॉल्‍ड ट्रंप ने कहा यह अमेरिका के इतिहास का सबसे महान सियासी पल है। इसके सााथ ही डोनॉल्‍ड ट्रंप ने पाम बीच काउंटी कन्वेंशन सेंटर में अपना विजय भाषण देते हुए अपनी पत्नी मेलानिया ट्रम्प और परिवार को धन्यवाद दिया।

trump

ट्रंप ने कहा यह एक ऐसी राजनीतिक जीत है जो यह एक ऐसी राजनीतिक जीत है जो हमारे देश ने पहले कभी नहीं देखी। मैं अमेरिका के लोगों को आपका 47वां राष्‍ट्रपति चुने जाने के सम्‍मान के लिए थैंक्‍यू बोलना चाहता हूं।

इसके साथ ही उन्‍होंने संकल्‍प लिया कि मेरा रोम-रोम अमेरिका के लिए हैं, मैं आपके लिए, हर नागरिक के लिए और आपके परिवार के लिए लडूंगा। मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा जब जब हम सब मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका नहीं बना देते, जिसके हमारे बच्‍चे और आप सब हकदार हैं। उन्‍होंने कहा ये वास्‍तव में अमेरिका का स्‍वर्णिम युग होगा।

बता दें अमेरिका राष्‍ट्रपति चुनाव में डोनॉल्‍ड ट्रंप की जीत एक महत्वपूर्ण राजनीतिक वापसी का संकेत देती है, जिसने वैश्विक महामारी और गहन चुनावी लड़ाइयों द्वारा उत्पन्न चुनौतियों पर काबू पा लिया है।

डोनाल्ड ट्रम्प को 2016 में राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था, उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को "अमेरिका को फिर से महान बनाने" की शपथ के साथ हराया था। उनके राष्ट्रपति पद के कार्यकाल में महत्वपूर्ण घटनाएँ और नीति कार्यान्वयन हुए, जिसने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संवाद को गति दी।

हालांकि वैश्विक कोरोनावायरस महामारी के बीच 2020 के चुनावों के दौरान उन्हें राष्ट्रपति बिडेन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने 2024 के चुनावों तक उनके लगभग दो साल के अभियान के लिए मंच तैयार किया, जहाँ उन्होंने सफलतापूर्वक राष्ट्रपति पद हासिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+