US Presidential Election: रंगभेद का मैजिक खत्म! कमला हैरिस गोरों की पसंद,अश्वेत ट्रंप के साथ, रिपोर्ट में दावा
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ताजा सर्वे ने सभी को चौंका दिया है। चुनावी सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडिडेट और अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस से मामूली बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं एक अन्य सर्वे में आगे कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रम्प ने हिस्पैनिक पुरुषों के समर्थन के साथ कमला हैरिस के बराबर आ गए हैं, उन्हें गोरे ही, काले वोटर्स की भी वो पसंद बनकर बढ़त हासिल कर रहे हैं।
यूएस चुनाव को लेकर रॉयटर्स/इप्सोस पोलिंग के विश्लेषण के अनुसार, रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प ने 5 नवंबर के राष्ट्रपति चुनाव से पहले हिस्पैनिक पुरुषों के बीच डेमोक्रेट की दीर्घकालिक बढ़त को लगभग खत्म कर दिया है, जब उनका सामना डेमोक्रेट कमला हैरिस से होगा।

रायटर्स के इस पोल सर्वे में कमला हैरिस को 45% जबकि डोनाल्ड ट्रंप को 42% वोट मिलते नजर आ रहे हैं। इस तरह हैरिस ट्रंप पर 3 फीसदी की मामूली बढ़त हासिल कर ली है। यह सर्वे पिछले हफ्ते रविवार को किया गया था। इसे अमेरिका का सबसे करीबी पोल सर्वे माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अनुमानों की बात करें तो वोटर कमला हैरिस को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं दूसरी ओर हैरिस लगातार तरह ट्रंप को निशाना बना रही हैं।
हैरिस ट्रंप पर भारी
पेंसिल्वेनिया में हैरिस ने एक दिन पहले कहा था कि ट्रंप बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं, वे कई बार ऐसी बातें करते हैं, जिनका कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई शख्स अमेरिका का राष्ट्रपति बनना चाहता है, उसे ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। दरअसल, पेंसिल्वेनिया उन सात प्रमुख राज्यों में शामिल है, जो चुनाव का रुख बदलते रहे हैं. हालांकि, ट्रंप हर बार उनकी बातों को खारिज करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications