US Election 2020: डोनाल्‍ड ट्रंप बोले- भाई से शादी करके अमेरिका आ गई सोमालिया में जन्‍मीं इल्‍हान ओमर

फ्लोरिडा। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक बार फिर रिप्रजेंटेटिव इल्‍हान ओमर पर निशाना साधा है। शुक्रवार को फ्लोरिडा में हुई चुनावी रैली में ट्रंप ने जस्टिस डिपार्टमेंट से अपील की कि वह इल्‍हान उमर की जांच करें। ट्रंप ने एक बार फिर से अपने उसी आरोप को दोहराया और कहा कि ओमर ने अपने ही भाई से शादी की और फिर गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका में रहने के लिए आ गईं।

ilhan-omar-150.jpg

पिछले वर्ष भी की थी ऐसी ही टिप्‍पणी

राष्‍ट्रपति ट्रंप शुक्रवार को फ्लोरिडा के ओकाला में हुई एक चुनावी रैली में अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। हर बार की तरह एक बार फिर ट्रंप ने महिला सांसदों पर निशाना साधा। ट्रंप ने कहा कि उन्‍हें लगता है कि वह तीन नवंबर को मिनेसोटा में होने वाले चुनावों में जीत हासिल करने वाले हैं क्‍योंकि यहां की जो प्रतिनिधि हैं, उनका जन्‍म सोमालिया में हुआ है। ट्रंप ने अपने समर्थकों के सामने कहा, 'वह हमारे देश से नफरत करती हैं। वह एक ऐसी जगह से आई हैं जहां पर सरकार ही नहीं है और फिर वह हमें बताती हैं कि हमें अपना देश कैसे चलाना है।' इल्‍हान उमर पहली बार अमेरिकी कांग्रेस में पहुंचने वाली दो मुसलमान महिला प्रतिनिधियों में से एक हैं। सोमालिया में जन्‍मीं उमर 17 वर्ष की उम्र से ही अमेरिका में रह रही हैं। पिछले वर्ष जुलाई में ट्रंप ने पहली बार उमर पर हमला बोला था। ट्रंप ने उमर पर व्‍यक्तिगत टिप्‍पणी करते हुए कहा है कि उन्‍होंने अपने भाई की अमेरिका में एंट्री कराने के लिए उससे ही शादी कर ली थी। हालांकि अपनी टिप्‍पणी के बाद ट्रंप ने यह भी कहा था कि इस बारे में उन्‍हें ज्‍यादा नहीं मालूम लेकिन ऐसी चर्चाएं आम हैं।

साल 2017 में हुआ तलाक

इल्‍हान उमर की दूसरी शादी अहमद नूर सईद इल्‍मी से हुई है। ऐसा दावा किया जाता है कि इल्‍मी उनके भाई हैं। इल्‍मी और उमर भाई बहन हैं, इस बारे में बातें पहली बार साल 2016 में हुई थी। 'पावर लाइन' नाम से आए ब्‍लॉग में सोमालियास्‍पॉट पर मौजूद दावों का जिक्र किया गया था। सोमालियास्‍पॉट, सोमालिया का वह मंच है जहां पर राजनीति से जुड़ी बातों का जिक्र किया जाता है। कहा जाता है कि साल 2017 में उमर और इल्‍मी का तलाक हो गया था लेकिन जब उमर 2018 में अमेरिकी कांग्रेस के सदस्‍य के लिए चुनाव लड़ रही थीं तब फिर से उनकी शादी को लेकर कई तरह की बातें हुईं। पिछले वर्ष ही रिपब्लिकन पार्टी की एक वेबसाइट पर इस तरह के दावे पहली बार किए गए थे। वेबसाइट पर लिखा था, 'पति को तलाक देना कभी भी आम जनता के लिए रूचि का विषय नहीं रहा है। लेकिन जब इस राज्‍य के प्रतिनिधि के पति उमर के भाई हों तो फिर जनता को सच जानने का पूरा अधिकार है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+