चीन ने जो बाइडेन को बधाई देने से किया इन्कार, कहा, 'फाइनल नतीजों का इंतजार है'
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020 नतीजों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनौती का हवाला देते हुए चीन ने अभी तक इलेक्टेड राष्ट्रपति जो बाइडेन को बधाई नहीं दी है। इस क्रम में चीन ही नहीं, बल्कि रूस और मैक्सिकों जैसे कई देशों ने भी चुप्पी साध रखी है। सोमवार को चीन ने बाइडेन को बधाई देने से इनकार करते हुए कहा कि उसे अंतिम फैसले का इंतजार है। वहीं, रूस ने ट्रंप की ओर से धांधली का आरोप लगाए जाने और कानूनी विकल्पों के इस्तेमाल का तर्क देते हुए बाइडेन को विजेता नहीं माना है।

गौरतलब है गत 3 नंवबर के राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन और कमला हैरिस की जीत पर एक ओर भारत समेत जहां सारी दुनिया बधाई दे चुकी है, लेकिन बाइडेन को बधाई देने से इनकार करते हुए चीन ने कहा कि अभी तक चुनाव का परिणाम तय नहीं हुआ है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि बाइडेन ने खुद को चुनाव का विजेता घोषित किया है। प्रवक्ता वांग वेनबिन ने दैनिक ब्रीफिंग में कहा, हमारा मानना है कि चुनाव का नतीजा अमेरिकी कानूनों और प्रक्रिया के मुताबिक होगा।
Recommended Video

दूसरी ओर रूस ने भी अभी तक बाइडेन की जीत को मान्यता नहीं दी है। ट्रंप के सुर में सुर मिलाते हुए चुनाव में गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए रूसी चुनाव आयोग प्रमुख ने सोमवार को कहा कि अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में मेल इन वोटिंग ने मतदान धांधली का रास्ता खोल दिया है। रूसी चुनाव आयोग की प्रमुख इला पामफिलोवा ने कहा कि उन्होंन मेल इन वोटिंग प्रक्रिया का सावधानीपूर्वक अध्ययन किया है और पाया है कि प्रक्रिया में धांधली की पूरी गुंजाइश है।

उल्लेखनीय है राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मेल इन बैलेट्स का विरोध कर चुके हैं। रूस पर 2016 के चुनाव में हस्तक्षेप करने और ट्रंप की सहायता का आरोप लगा था। कहा गया है कि रूस को उम्मीद थी कि ट्रंप मास्को के प्रति नरम रवैया रखेंगे। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन उन गिने-चुने वैश्विक नेताओं में शामिल है, जिन्होंने अभी तक बाइडेन को जीत की बधाई नहीं दी है।

हालांकि दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका में मतों की गिनती अभी भी जारी है, लेकिन अभी तक हुई मतगणना में सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड बन चुका है और जो कथित रूप से बाइडेन बहुमत हासिल कर चुके हैं। अभी तक 14.8 करोड़ मतों की गिनती हो चुकी है, जिनमें से डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के दावेदार जो बाइडेन को 7.5 करोड़ वोट मिल चुके हैं, जबकि ट्रंप को 7 करोड़ वोट मिले हैं। बाइडने को बहुमत के लिए जरूरी 270 इलेक्टोरल वोट से अधिक 290 वोट्स मिल चुके हैं, लेकिन ट्रंप को महज 214 वोट ही हासिल हुए हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications