अगर ट्रंप बने अमेरिका के राष्ट्रपति तो मुसलमानों पर रखी जाएगी नजर!
वाशिंगटन। पूरी दुनिया में इस समय एक अजीब ही माहौल है। आईएसआईएस और शरणार्थी संकट इस माहौल में एक तरह से आगे में घी डालने का काम कर रहे हैं।अमेरिका में वर्ष 2016 में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए अभी से मजबूत दावेदार बन कर उभरे रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि देश में धर्म के आधार पर पहचान पत्र जारी होने चाहिए।

उन्होंनें देश में धर्म के आधार पर आईडी कार्ड जारी करने की मांग भी की। ट्रंप ने यह बातें पिछले दिनों अपने चुनावी अभियान के दौरान कहीं। उनकी इस बात पर अब विवाद शुरू हो गया है।
उन्होंने चुनावी अभियान के दौरान मीडिया को इंटरव्यू दिया और कहा मुसलमानों पर नजर रखने के लिए विशेष सुरक्षा और निगरानी उपाय किए जाने चाहिए।
धर्म पर आधारित पहचान पत्र जारी करने के मुद्दे का विरोध करते हुए अमेरिका एक पूर्व नौसैनिक ने एक ऑनलाइन अभियान शुरू किया है। इस नौसैनिक का नाम तैयब राशिद है और उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी के जवाब में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है।
राशिद ने अपना सैन्य पहचान पत्र ट्विटर पर अपलोड किया है और ट्रंप की ओर इशारा करते हुए उन्हें जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं एक अमेरिकी मुसलमान हूं और पहले से ही मेरे पास एक विशेष पहचान कार्ड है। आपका यह आईडी कार्ड कहां है?
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications